- पैगंबर मोहम्मद की यौमे पैदाईश पर मनाई गई शहर में खुशियां, पहली बार निकाला गया शहर में इतना बढ़ा जुलूस
भोपाली फाटक कस्बा और कसाई मंडी से शुरू होकर दो जुलूस सराय में पहुंचे यह से सराय और भोपाली फाटक कस्बा और कसाई मंडी के जुलुस एक होकर गांधी रोड नमक चौराहा, लाल मस्जिद चौराहा गाड़ी अडड़ा रोड से कोतवाली चौराहा, पुराना बस स्टेड मछली पुल होते हुए बाजार से मेन रोड बड़ा बाजार होते हुए लीसा टाकिज चौराहा से तहसील चौराहा पहुंचा यह पर जुलूस का समापन किया गया। पैगंबर मोहम्मद की यौमे पैदाईश के उपलक्ष्य में निकाले गए जुलूस का शहर में अनेक स्थानों पर लोगों के द्वारा फूल वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। जुलुस में अखाडा़ें के कलाकारों के द्वारा करतव दिखाए गए। बुजुर्गो के द्वारा जुलुस में झंडे लहराए गए। जुलुस में शहर सहित आष्टा इछावर श्यामपुर,दोराहा और ग्रामीण अंचलों के लोग बड़ी संख्या में शामिल रहे। जुलुस में पसमांदा मुस्लिम महासंघ प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान मुस्लिम त्यौहार कमेटी के सरंक्षक नईम नबाव,शरीफ खान, जिलाध्यक्ष अंसार पठान,शहर अध्यक्ष रैहान नबाव,साहिल मियां, अफजल पठान, हाजी उमर, हामिद हाजी,सेवा यादव भंवरलाल मेवाड़ा,अजहर बाबा, अफजल पठान, मुख्तार पठान, कैलाश प्रजापति, आशीष राठौर, सजी पटेल, आदि शामिल रहे। पसमांदा मुस्लिम महासंघ प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान शहर अध्यक्ष रैहान नबाव ने शांतिपूर्ण जुलूस निकने और सुमचित व्यवस्थाऐं देने पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें