सीहोर : गरबा मां शक्ति की आराधना का प्रतीक : नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 30 सितंबर 2025

सीहोर : गरबा मां शक्ति की आराधना का प्रतीक : नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर

  • तीन दिवसीय जागृति गरबा महोत्सव का समापान, फिल्म अभिनेत्री कनिका तिवारी सहित अन्य ने किया पुरस्कार वितरण

Garba-award-sehore
सीहोर। गरबा मां शक्ति की आराधना का प्रतीक है, जिसमें गोल घेरा बनाकर नृत्य किया जाता है। यह घेरा जीवन और ऊर्जा के निरंतर चक्र का प्रतीक माना जाता है। वहीं, डांडिया की खटखटाहट वातावरण में जोश भर देती है। पारंपरिक परिधान पहनकर जब हजारों लोग एक साथ झूमते हैं, तो माहौल दिव्य और उल्लासपूर्ण हो जाता है। उक्त विचार नगर के एक निजी गार्डन में तीन दिवसीय जागृति गरबा महोत्सव के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहे। उन्होंने कहाकि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि गरबा महोत्सव के दौरान अतिथि के रूप में फिल्म  अभिनेत्री कनिका तिवारी सहित अन्य कार्यक्रम में शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। जाग्रति गरबा महोत्सव का आयोजन श्रीमति जाग्रति लोधी द्वारा किया गया। इन्होने नगर में विगत 4 वर्षों से गरबा महोत्सव को उच्च एवं प्रशंसनीय स्थान पर पहुंचाया है। इन्होने 31 अगस्त 2025 को भी ग्वालियर में शक्तिमान टीवी शो की गीता विश्वास की एक्टर्स वैष्णवी मैकडॉनल्ड मुख्य अतिथि  द्वारा महिला सम्मान का भी आयोजन किया था। जाग्रति लोधी ने बताया कि यह आयोजन विगत वर्षों से गरबा महोत्सव का आयोजन महिलाओं और युवतियों के लिए महाशक्ति की उपासना का स्थान प्राप्त कर चुका है। इस महोत्सव में महिला सम्मान एवं कुटीर उद्योग करने वाली परिश्रमी महिलाओं को भी सम्मान मिलेगा और स्टॉल भी लगाये गए थे। पिछले वर्ष भी गरबा महोत्सव में 600 महिलाओं एवं युवतियो ने भाग लेकर मध्यप्रदेश में हो रहे गरबा महोत्सव में प्रशंसनीय स्थान प्राप्त किया। गरबा में बॉलीवुड एक्टर्स कनिका तिवारी गरबे का मुख्य आकर्षण रही और उन्होंने महिलाओं और नगर के प्रमुख समाजसेवी ,एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में पुरस्कार वितरण किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: