- आईईएस स्कूल में नन्हें-मुन्ने बच्चो से लेकर उनके पैरेंट्स ने किया गरबा एवं डँड़िया

सीहोर। नवरात्रि के पावन पर्व पर आईईएस पब्लिक स्कूल सीहोर द्वारा सभी सीहोर वासियो के लिए गरबा महोत्सव का आयोजन आईईएस कैम्पस में किया गया। आईईएस स्कूल द्वारा अजोजित गरबा महोत्सव का शुभारंभ प्रोफ (डॉ) सुनीता सिंह, चेयरपर्सन, आईईएस पब्लिक स्कूल, भोपाल एवं सीहोर द्वारा दीप प्रवालन कर किया गया। छात्रो ने गरवे के लिए पारंपरिक पोशाक पहने और डांडिया की ताल पर नृत्य किया। महोत्सव मे लगभग 1000 से आधिक प्रतिभागियो ने ढोल और दंडिया हिट्स पे साथ में गरबा किया। गरबा महोत्सव के पूर्व छात्रों को गरबा के लिए स्पेशल ट्रेनिंग का आयोजन किया गया जिसमे छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. गरबा महोत्सव के दिन आईईएस पब्लिक स्कूल के छात्रो द्वारा बनाए गए दीये, टॉरन्स और अन्य रचनात्मक सजावटी वस्तुओं से युक्त परिसर में एक विशेष कला प्रदर्शनी भी लगाई। छात्रो द्वारा विशेष ग्रुप गरबा का भी किया गया जिसमे सभी छात्रो ने एक साथ गरबा कर उपसतिथ सभी दर्शको का मनमोह लिया। अंत में प्रोफ (डॉ) सुनीता सिंह, चेयरपर्सन, आईईएस पब्लिक स्कूल ने गरबा समारोह में गरबा एवं डँड़िया के विजेता प्रतिभागियो को पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही आए हुये सभी आतिथिओ, छात्रो के माता पिता एवं सभी शहरवासियो का आभार व्यक्त किया एवं बताया के छात्रों को विभिन्न भारतीय त्यौहारों और जीवन में इसके महत्व के बारे में जानने के लिए, इस तरह के कार्यक्रमों और समारोहों को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें