सीहोर : सोमवार को जैन मुनि देंगे धर्मसभा में प्रवचन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 13 सितंबर 2025

सीहोर : सोमवार को जैन मुनि देंगे धर्मसभा में प्रवचन

  • नींद और निंदा पर जो व्यक्ति विजय पा लेता है, वही आगे बढ़ते है : जय विश्वकर्मा

Jain-muni-sehore
सीहोर। नींद और निंदा पर जो व्यक्ति विजय पा लेता है उसे आगे बढ़ने से कोई भी नहीं रोक सकता। अगर जीवन में सफलता पाना है तो इन पर काबू करना चाहिए। रात्रि को जल्दी सोना चाहिए और सुबह जल्दी उठकर अपने कार्य के विषय में पूरी तरह से तैयारियां करना चाहिए तभी हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है। उक्त बात शहर के सैकड़ाखेड़ी में संकल्प वृद्धाश्रम के तत्वाधान में जारी 16 दिवसीय धर्मसभा के दौरान समाजसेवी गायत्री धाम ग्रुप के प्रबंधक जय विश्वकर्मा ने कहे। उन्होंने कहाकि जो व्यक्ति आलस्य, सुस्ती, और दूसरों की नकारात्मक बातों या आलोचनाओं निंदा से ऊपर उठकर कड़ी मेहनत करता है, उसे सफलता की राह में कोई नहीं रोक सकता है। अपने परिवार के, मित्रता के या फिर अपने कार्यस्थल पर कार्य करने वाले लोगों के साथ नियमित रूप से बातचीत में आते हैं और हम ये भी जानते हैं कि उन्होंने कभी न कभी हमारे लिए और दूसरों के लिए कुछ अच्छा या सकारात्मक काम किया है। ऐसे में, उनके उन खूबसूरत काम को याद करना कि वे कैसे हैं और उन्होंने क्या अच्छा किया है, इसके लिए आभारी होना और लगातार उनके प्रति पॉजिटिव दृष्टिकोण रखने में मदद करता है। दूसरों के नेगेटिव बिहेवियर से हम बहुत जल्दी परेशान हो जाते हैं इसका एक मुख्य कारण है; सहनशीलता के गुण की कमी होना। परमात्मा द्वारा बताए गए आध्यात्मिक ज्ञान को आत्मसात करने और मेडिटेशन के माध्यम से उनके साथ जुड़ने से सहनशीलता बढ़ती है, क्योंकि वे सहनशीलता और धैर्यता के सागर हैं। साथ ही, वे हमें बड़े दिलवाला बनने में मदद करते हैं, ताकि हम दूसरों के साथ आसानी से तालमेल बिठा सकें और उनके प्रति आलोचनात्मक या जजमेंटल न बनें।


सोमवार को धर्मसभा का आयोजन

श्रद्धा भक्ति सेवा समिति के प्रबंधक राहुल सिंह ने बताया कि सोमवार को संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज एवं आचार्य श्री 108 समय सागर महाराज के मंगल आशीर्वाद से परम पूज्य मुनि श्री 108 अक्षय सागर महाराज एवं परम पूज्य ऐलक श्री उपशम सागर महाराज धर्मसभा के अंतर्गत दोपहर तीन बजे यहां पर निवासरत वृद्धजनों के अलावा बड़ी संख्या में हितग्राहियों को अपने प्रवचन से आशीर्वाद प्रदान करेंगे। इसके लिए संकल्प परिवार की ओर से जितेन्द्र तिवारी, मनोज दीक्षित मामा और धर्मेन्द्र माहेश्वरी आदि ने क्षेत्रवासियों से सोमवार को परिसर में धर्मलाभ लेने की अपील की है। 

कोई टिप्पणी नहीं: