सीहोर : कुबेरेश्वरधाम पर पितृपक्ष में प्रतिदिन भंडारे का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 11 सितंबर 2025

सीहोर : कुबेरेश्वरधाम पर पितृपक्ष में प्रतिदिन भंडारे का आयोजन

Kubereshwar-dham-sehore
सीहोर। हर साल की तरह इन दिनों जिला मुख्यालय के समीपस्थ कुबेरेश्वरधाम में इन दिनों प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को विठलेश सेवा समिति के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के निर्देशानुसार हजारों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया जा रहा है। समिति की ओर से पंडित विनय मिश्रा सहित अन्य ने गुरुवार को बाबा को भोग लगाकर यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया। प्रसादी वितरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे, वहीं शाम को महाआरती का आयोजन किया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं: