मधुबनी : बिशनपुर और बरूआरा PACS पैक्स अध्यक्ष व प्रबंधक पर प्राथमिकी दर्ज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 22 सितंबर 2025

मधुबनी : बिशनपुर और बरूआरा PACS पैक्स अध्यक्ष व प्रबंधक पर प्राथमिकी दर्ज

  • धान अधिप्राप्ति कार्य में अनियमितता को लेकर जिला पदाधिकारी सख़्त, की गयी कड़ी कार्रवाई।

Madhubani-dm-action-on-pacs
मधुबनी, 22 सितम्बर (रजनीश के झा)। जिला पदाधिकारी, मधुबनी के निर्देश के आलोक में धान अधिप्राप्ति कार्य  को लेकर सहकारिता विभाग द्वारा नियमित रूप से जाँच व भौतिक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समिति (PACS) में धान अधिप्राप्ति से संबंधित भंडारण एवं वितरण की भौतिक जांच की गई। जांच के दौरान बिशनपुर एवं बरुआरा पंचायत में  वित्तीय अनियमितता  का मामला प्रकाश में आया। गौरतलब हो कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सहकारिता विभाग, मधुबनी ने जांच अभियान तथा भौतिक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में बिशनपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार यादव एवं पैक्स प्रबंधक लोकेश नाथ ठाकुर द्वारा दिनांक 15.02.2025 तक कुल 495.100 एम.टी. धान की अधिप्राप्ति की गई, किंतु जब 04.09.2025 को सुबह 11:00 बजे सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, मधेपुर द्वारा बिशनपुर पंचायत के पैक्स गोदाम का भौतिक सत्यापन किया गया तो पैक्स गोदाम में धान शून्य पाया गया। जांच में पाया गया कि कुल अधिप्राप्त धान से 295.575 एम.टी. राइस मिल को हस्तगत कराया गया जबकि शेष 199.525 एम.टी. धान के संबंध में पूछताछ पर पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार यादव एवं प्रबंधक लोकेश नाथ ठाकुर के द्वारा  संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। अतः 199.525 एम.टी. धान के समतुल्य राशि 4638956.25 रुपए के गबन के आरोप में पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधके के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कराई गई है।


वहीं अंधरामठ थाना क्षेत्र के बरूआरा पंचायत में भी सहकारिता विभाग ने जांच के दौरान अनियमितता और गड़बड़ी पायी। उल्लेखनीय है कि यहां किसानों से एमएसपी पर 4330 क्विंटल धान की अधिप्राप्ति पैक्स अध्यक्ष द्वारा की गई, जिसमें 2552.4 क्विंटल धान सम्बद्ध राइस मिल को हस्तगत कर दिया गया तथा शेष 1777.6 क्विंटल धान के संबंध में विभाग द्वारा पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधक को पत्र लिखकर जवाब मांगा गया था। उक्त पत्र के जवाब में अध्यक्ष एवं प्रबंधक के द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। अतः भारतीय न्याय संहिता के सुसंगत धाराओं के तहत 1777.6 क्विंटल धान के समतुल्य 4088480 रुपए गबन करने के आरोप में पैक्स अध्यक्ष देवनाथ यादव एवं प्रबंधक राजू कुमार मुखिया पर प्राथमिक दर्ज कराई गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: