- कृष्णा अल्लावारू का ऐलान: बिहार बनेगा भारत की राजनीति का केंद्र, पटना की धरती से कांग्रेस देगी आज़ादी की दूसरी लड़ाई का संदेश
उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में पिछले दो दशकों से और केंद्र सरकार ने पिछले 11 वर्षों में, जनता के हर वर्ग के अधिकारों का हनन किया गया है.किसानों के हक की चोरी हुई, जमीन अडानी को ₹1 में दी गई, बेरोजगारी और पलायन बढ़ा, शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हुई और महिला सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया गया। राजेश राम ने कहा कि यह बैठक इन सभी मुद्दों पर गहन चर्चा और ठोस प्रस्तावों के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर संदेश देने का अवसर है.उन्होंने यह भी जोड़ा कि कांग्रेस पार्टी लगातार सड़कों और सदन में जनता की आवाज़ रही है और युवाओं, किसानों, महिलाओं और छात्रों के मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है. प्रदेश प्रभारी श्री कृष्णा अल्लावारू ने कहा कि पटना में CWC की विस्तारित बैठक का आयोजन सिर्फ़ कांग्रेस की आंतरिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह बिहार और पूरे देश के मुद्दों पर राष्ट्रीय विमर्श का केंद्र बनेगा.उन्होंने बताया कि बैठक में बेरोजगारी, महंगाई, अपराध, पेपर लीक, महिलाओं पर अत्याचार और किसानों की दुर्दशा जैसे गंभीर मुद्दों पर विचार होगा और ठोस प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी-शाह-नीतीश की राजनीति वोट चोरी पर टिकी है और जनता के वास्तविक मुद्दों पर उनका ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों पर निर्णायक लड़ाई लड़ेगी और बिहार से उठी यह आवाज़ पूरे भारत में गूंजेगी. विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान ने कहा कि बिहार में पिछले दो दशकों से लूट, भ्रष्टाचार और अन्याय की राजनीति रही है। उन्होंने बताया कि पलायन, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली ने युवाओं और आम जनता का भविष्य प्रभावित किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों को उठाते हुए जनता को भरोसा दिलाया कि उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा और अब यह संघर्ष और तेज होगा.
राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने कहा कि बिहार कांग्रेस लगातार जनता के आंदोलनों और मुद्दों के बीच रही है. उन्होंने बताया कि हाल ही में आयोजित “पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा” और छात्रों-युवाओं के आंदोलनों में कांग्रेस की सक्रिय भागीदारी रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं, शिक्षा की बदहाली और युवाओं के रोजगार को लेकर उठाए गए कदमों ने जनता में जागरूकता और विश्वास पैदा किया है.अब बिहार से उठी यह आवाज़ पूरे भारत में गूंजेगी और विपक्ष की राजनीति के बजाय लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की लड़ाई बनकर उभरेगी. राजेश राम ने कहा कि यह बैठक बिहार के लोगों की उम्मीदों और संघर्ष की दिशा तय करेगी और वोट चोरों के खिलाफ निर्णायक संदेश भेजें. उन्होंने सभी वर्गों, चाहे युवा, महिला, किसान या छात्र, के मुद्दों को बैठक में प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया. उन्होंने यह भी कहा कि यह बैठक बिहार और भारत के लिए नए राजनीतिक संदेश और रणनीति तय करेगी, जिसमें जनता के अधिकारों की बहाली, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा, और किसानों, नौजवानों और आम जनता के हक की लड़ाई शामिल होगी. राजेश राम ने प्रेस वार्ता का समापन करते हुए कहा, “यह नवरात्रि अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है। बिहार की धरती से कांग्रेस यह संकल्प लेती है कि हम वोट चोरों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और किसानों, नौजवानों और आम जनता के अधिकारों की बहाली के लिए हर कदम उठाएंगे। बिहार से उठी यह आवाज़ पूरे देश में गूंजेगी और जनता के हक की लड़ाई को नई दिशा देगी . संवाददाता सम्मेलन में बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता डा0 शकील अहमद खां, विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डा0 मदन मोहन झा, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दूबे, राजेश राठौड़ उपस्थित थे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें