- वे प्रधानमंत्री के परिवार के हैं और बड़े आदमी हैं, उनके फोकस पर तेजस्वी यादव हैं बिहार का युवा नहीं है
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बिहार के युवाओं से मतलब नहीं है। उनको लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव से मतलब है। लेकिन प्रशांत किशोर को बिहार के युवाओं से मतलब है। बिहार से पलायन बंद होना चाहिए, इससे मतलब है। वहीं जन सुराज पार्टी से टिकट दिए जाने की प्रक्रिया से संबंधित सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि उम्मीदवारी के आवेदन के लिए 21 हजार रुपये की फीस है। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। फिर जनता जिसे चुनेगी, वो उम्मीदवार बनेगा। यह कोई राजद, भाजपा या कांग्रेस नहीं है कि जहां टिकट बिकता है। यहां जनता चुनेगी कि किसे जन सुराज का उम्मीदवार बनाना है।
इससे पहले प्रशांत किशोर ने हथुआ में जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा कि दिसंबर 2025 से 60 साल से अधिक उम्र के हर पुरुष और महिला को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बड़ा ऐलान किया कि जब तक सरकारी विद्यालयों में सुधार नहीं हो जाएगा, तब तक आप अपने 15 साल से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाएं और उनकी फीस सरकार भरेगी ताकि गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ सके। इसके अलावा प्रशांत किशोर ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि इस साल बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ होगी। छठ के बाद गोपालगंज के युवाओं को 10-12 हजार रुपये की मजदूरी करने के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा। बिहार भर के ऐसे 50 लाख युवाओं को वापस बुलाकर उन्हें यहीं 10-12 हजार रुपये का रोजगार दे दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें