सीहोर : श्रद्धालुओं के साथ मानव आधार सेवा संस्थान की सलकनपुर पदयात्रा निकली - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 23 सितंबर 2025

सीहोर : श्रद्धालुओं के साथ मानव आधार सेवा संस्थान की सलकनपुर पदयात्रा निकली

Manav-seva-padyatra-sehore
सीहोर। मानव आधार सेवा संस्थान द्वारा शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित सलकनपुर तक पदयात्रा इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ सीहोर से निकली । यह यात्रा 23 सितम्बर को प्रातः 6 बजे राठौर मोहल्ला गंज, सीहोर से प्रारंभ होकर 24 सितम्बर की रात्रि में सलकनपुर स्थित मां विन्ध्यवासिनी देवी के दरबार विजयासन धाम पहुंचेगी। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए। पदयात्रा के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। साथ ही, नगर और मार्ग के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए स्वागत एवं सत्कार की विशेष व्यवस्था की गई। समिति ने यात्रियों के लिए भोजन, ठहरने और चिकित्सकीय सुविधा का समुचित प्रबंध किया है। यात्रा का नेतृत्व मानव आधार सेवा संस्थान के अध्यक्ष विपिन राठौर एवं यात्रा अध्यक्ष मयंक राठौर ने किया। इनके साथ विशाल सोलंकी, राहुल सिसोदिया, देवेंद्र मेवाड़ा, अमित राठौर, योगेश लोधी, शुभम राठौर सहित समिति के अन्य सदस्य भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे। मानव आधार सेवा संस्थान पिछले तीन वर्षों से लगातार सीहोर से सलकनपुर तक पैदल यात्रा का आयोजन कर रहा है। संस्था का उद्देश्य सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाना और समाज को धार्मिक एवं सांस्कृतिक एकता के सूत्र में बांधना है।

कोई टिप्पणी नहीं: