सीहोर : कलर बेल्ट प्रतियोगिता में 50 से अधिक खिलाडिय़ों ने किया शानदार प्रदर्शन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 23 सितंबर 2025

सीहोर : कलर बेल्ट प्रतियोगिता में 50 से अधिक खिलाडिय़ों ने किया शानदार प्रदर्शन

Sehore-karate
सीहोर। मास्टर आफ ताओ कराटे एसोसिएशन के तत्वाधान में शहर के इंदौर नाका स्थित कराटे कोचिंग सेंटर में कराटे कलर बेल्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 70 से अधिक बच्चों ने भाग किया। इसमें 50 बच्चे सफल रहे। इन्हें पुरस्कृत किया गया। मुख्य प्रशिक्षक कराटे मास्टर कोच लखन ठाकुर के नेतृत्व में कराई गई। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका विमला ठाकुर, त्रयंबक ठाकुर, सहित अन्य ने निभाई। प्रतिभागियों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती स्वप्नश्री सिंह, सीएसपी अभिनंदना शर्मा सहित अन्य ने उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कारों का वितरण किया। इस मौके पर संस्था की ओर से बालिकाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। प्रतियोगिता के दौरान येलो, औरेंज, ग्रीन, ब्लू, पर्पल और ब्राउन आदि ने बेल्ट हासिल किए। ब्राउन बेल्ट हासिल करने वालों में सोहनी सिसोदिया, मृदुल सिसोदिया, अनुराग मेवाड़ा, धु्रव इटावदिया, पायल बागवान, राखी परमार और उजेर खान आदि शामिल थे। मास्टर आफ ताओ कराटे एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि आगामी 12 अक्टूबर से शहर में राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कलर बेल्ट प्रतियोगिता में बेल्ट हासिल करने वाले करीब 50 खिलाड़ियों इस प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन के द्वारा वर्ष 1995 से कलर बेल्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तरीय और ब्लाक स्तरीय करीब 100 से अधिक स्पर्धा अब तक हो चुकी है। जिसमें  हजारों खिलाडिय़ों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।

कोई टिप्पणी नहीं: