- सतत गतिशीलता के प्रति प्रतिबद्धता को सशक्त बनाते हुए, शोरूम में हाई-परफॉर्मेंस ईवी और प्योरपॉवर उत्पादों की पूरी रेंज उपलब्ध
प्योर ईवी का उद्देश्य दुर्ग के लोगों को बेहतरीन इलेक्ट्रिक राइडिंग अनुभव प्रदान करना है। अपनी अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकिल के साथ, नया शोरूम अपनी ऊर्जा भंडारण उत्पाद श्रृंखला- प्योरपॉवर को भी प्रदर्शित करेगा, जिससे घरों और व्यवसायों को स्वच्छ ऊर्जा के प्रति सुद्रढ़ता मिलेगी। यह शोरूम लॉन्च प्योर ईवी की तेज तथा कुशल विस्तार रणनीति का प्रमाण है, जिसका लक्ष्य पूरे भारत में अपने नेटवर्क को तेजी से बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को सुलभ बनाना है। स्वदेशी अनुसंधान एवं विकास और विनिर्माण पर फोकस करते हुए, प्योर ईवी नवाचार को बढ़ावा देने और उपभोक्ताओं को सतत विकल्प अपनाने में सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह विस्तार प्योर की व्यापक योजना का हिस्सा है, जिसके तहत अगले 30 महीनों में 250 नई डीलरशिप्स खोलने का लक्ष्य है। इसके माध्यम से कंपनी का राष्ट्रीय नेटवर्क 320 से अधिक आउटलेट्स तक बढ़ जाएगा। यह वृद्धि लम्बी रेंज वाली ईवी की बढ़ती माँग, संस्थागत और बी2बी अपनाने में वृद्धि, अनुकूल नीतियों और सार्वजनिक जागरूकता से प्रेरित होगी। दुर्ग में इस नए लॉन्च के साथ, प्योर भारत को स्वच्छ गतिशीलता और ऊर्जा स्वतंत्रता की ओर अग्रसर करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाना जारी रखता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें