सीहोर। शुक्रवार को विधायक सुदेश राय विधानसभा क्षेत्र के जानपुर बावडिया मगरखेडा,रायपुरा के ग्रामीणों को करोड़ों रूपये लागत के निर्माण कार्यो की बड़ी सौगात देंगे। जनप्रतिनिधियों के द्वारा आयोजित लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रमों में विधायक सुदेश राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के मुताबिक विधायक सुदेश राय सुबह 11 बजे जानुपर बावडिया में 2.40 करोड़ रुपये लागत की परियोजना 33/11 केवी विद्यु्त सब स्टेशन का लोकार्पण करेंगे जिस के बाद मगरखेडा में 5 लाख रुपये से बने श्री हनुमान मंदिर के पास टीनशेड का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 12 बजे रायपुरा में 37 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पंचायत भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन और 5 लाख रूपये से बने माता मंदिर के टीनशेड, 4 लाख रूपये से बने हरदौल लाला मंदिर टीनशेड और एक लाख पांच हजार से बने राममंदिर चबुतरे का लोकार्पण करेंगे।
बुधवार, 3 सितंबर 2025
Home
मध्य प्रदेश
सीहोर : विधायक करेंगे ग्राम जानपुरबावडिया मगरखेडा, रायपुरा में लोकार्पण और भूमि पूजन
सीहोर : विधायक करेंगे ग्राम जानपुरबावडिया मगरखेडा, रायपुरा में लोकार्पण और भूमि पूजन
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें