जमशेदपुर : राजेन्द्र बालिका विधालय में रोटरी ग्रीन का छात्रों से संवाद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 27 सितंबर 2025

जमशेदपुर : राजेन्द्र बालिका विधालय में रोटरी ग्रीन का छात्रों से संवाद

Jamshedpur-rotary-green
जमशेदपुर, 26 सितंबर (अवनीश सिंह)। जमशेदपुर स्थित राजेन्द्र बालिका विधालय में रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ग्रीन द्वारा शिक्षा, समाज और साक्षरता के महत्व पर एक सकारात्मक संवाद कार्यक्रम का आयोजन विधालय में अध्ययनरत विधार्थियों के लिए किया गया, जिसमें काफी संख्या में बच्चों के साथ शिक्षकों ने भागीदारी की I रोटरी साक्षरता माह के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में जमशेदपुर रोटरी क्लब की सतनाम कपुला और सुनीता विरमानी ने विधार्थियों को बेहतर कैरियर चयन के साथ ही स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।


रोटरी क्लब द्वारा विधालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लाइब्रेरी हेतु  किताबें प्रदान की गईं। इस अवसर पर विधायक में ही रोटरी इंटरेक्ट क्लब की भी शुरुआत की गई I बेहतर शिक्षण, शैक्षणिक वातावरण और  बेहतर प्रशासन के लिए रोटरी क्लब द्वारा विधालय की प्रधानाध्यापिका उर्मी माला दासगुप्ता को सम्मानित भी किया गया I इस अवसर पर रोटरी ग्रीन की अध्यक्ष अनन्ना दत्ता ने  स्वागत भाषण के क्रम में रोटरी साक्षरता मिशन पर प्रकाश डाला तथा सचिव नीलम जायसवाल ने कार्यक्रम की सफलता पर विधालय प्रबंधन,  विधार्थियों के साथ रोटरी सदस्यों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में रोटरी ग्रीन के कई सदस्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: