मुंबई : फिर रंगों की दुनिया में लौटेगी “रंगीला”, 28 नवंबर को बड़े पर्दे पर 4के में दिखेगा जादू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 30 अक्टूबर 2025

मुंबई : फिर रंगों की दुनिया में लौटेगी “रंगीला”, 28 नवंबर को बड़े पर्दे पर 4के में दिखेगा जादू

Film-rangeela
मुंबई (अनिल बेदाग) : 90 के दशक की यादों में रंग भरने आ रही है राम गोपाल वर्मा की क्लासिक फिल्म ‘रंगीला’। आमिर खान, उर्मिला मातोंडकर और जैकी श्रॉफ स्टारर यह सदाबहार रोमांटिक म्यूज़िकल 28 नवंबर को देशभर के सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज़ होगी — इस बार अल्ट्रा मीडिया के “अल्ट्रा रिवाइंड” इनिशिएटिव के तहत 4K रिस्टोर्ड वर्ज़न में। बेहतरीन विज़ुअल क्वालिटी और इमर्सिव साउंड के साथ दर्शक दोबारा महसूस कर सकेंगे उस दौर का जादू, जब ए.आर. रहमान का संगीत और सपनों की चमक ने बॉलीवुड को नया रूप दिया था। निर्देशक राम गोपाल वर्मा के मुताबिक, “रंगीला ने साबित किया कि बड़े सपने देखने वाले आम लोग भी कहानी के नायक बन सकते हैं।” अल्ट्रा मीडिया का यह कदम भारतीय सिनेमा की क्लासिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

कोई टिप्पणी नहीं: