- जन सुराज NDA और महागठबंधन दोनों का वोट काटेगा और 28 प्रतिशत लोग जिन्होंने पिछले चुनाव में इन दोनों को वोट नहीं दिया वे लोग इस बार जन सुराज को वोट देंगे
वहीं प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान और इसे दो चरणों में ही संपन्न कराए जाने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह हमलोग हमेशा से पढ़ते रहे हैं इसलिए अब परीक्षा के ऐलान के साथ टेंशन मुक्त हो गए हैं। आज बिहार के लोगों की बंधुआ मजदूरी के खत्म होने का ऐलान हुआ है। बिहार के लोग इस बार मोदी-नीतीश, लालू के लिए नहीं बल्कि अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए वोट करेंगे। हम इस सपने के साथ आए हैं कि बिहार में यूपी-महाराष्ट्र के लोग भी पढ़ने और काम करने के लिए आयें, ऐसी व्यवस्था बने। उन्होंने कहा कि दो चरण में चुनाव कराना बहुत अच्छा है। पहले ज़्यादा चरण में चुनाव इसलिए होता था ताकि मोदीजी ज़्यादा से ज़्यादा सभा करें। लेकिन अब भाजपा ने भी मान लिया है कि मोदीजी की सभा से कुछ नहीं होगा, इसलिए जल्दी चुनाव करके खत्म किया जाए। प्रशांत किशोर ने इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने इस बार पटना मेट्रो का उद्घाटन किया है। यह उनका किया अंतिम उद्घाटन था। हमने पहले भी कहा है कि वो अगली बार मुख्यमंत्री आवास अणे मार्ग पर दही चूड़ा नहीं खायेंगे। इससे पहले पत्रकारों से बात करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने चुनाव के ऐलान का स्वागत करते हुए कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव दिवाली और छठ के बाद होगा। त्योहार के मौके पर बाहर से जो भी लोग अपने घर आयेंगे वो बिहार में बदलाव के लिए वोट करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें