दरभंगा : समर्पित कार्यकर्ता और कुशल नेतृत्व में हम पूरी तरह तैयार हैं चुनाव के लिए : डॉ. विभय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 7 अक्टूबर 2025

दरभंगा : समर्पित कार्यकर्ता और कुशल नेतृत्व में हम पूरी तरह तैयार हैं चुनाव के लिए : डॉ. विभय

Vibhay-jha-ljp-darbhanga
दरभंगा/पटना (रजनीश के झा)। लोजपा (रामविलास) के युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पार्टी प्रवक्ता डॉ. विभय कुमार झा ने कहा है कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। केंद्रीय चुनाव आयुक्त की ओर से चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। कार्यकर्ता सम्मेलन अधिकतर विधानसभाओं में सम्पन्न हो चुका है। लोजपा अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान के कुशल नेतृत्व में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। एक सवाल के जवाब में लोजपा नेता डॉ विभय कुमार झा ने कहा कि कुछ लोग एनडीए में भ्रम फैलाने की कोशिश में हैं, जो अब तक अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके हैं। आगे भी नहीं होंगे। कारण, बिहार की जनता समझदार है। डॉ झा ने कहा कि एनडीए के घटक दलों में सीटों के बंटवारे को लेकर वार्ता काफी आगे बढ़ चुकी है। पार्टी नेतृत्व के कुशल मार्गदर्शन में संगठन मजबूत और सक्रिय है। उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए बिहार में मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा और कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा जनता के समर्थन से शानदार प्रदर्शन करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: