मुंबई : अदा शर्मा को कौन लगता है हैंडसम? - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 15 नवंबर 2025

मुंबई : अदा शर्मा को कौन लगता है हैंडसम?

Ada-sharma
मुंबई (अनिल बेदाग): भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फीमेल लीड हीरोइन अदाह शर्मा अपनी निडर पसंद और अनोखी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर करके बताया कि उन्हें कौन हैंडसम लगता है — और वो कोई इंसान नहीं, बल्कि एक पंछी है — पतंग (काइट)! यह खुलासा उनके फैन्स को हैरान कर गया। अदाह पहले भी अपने पालतू कौवे रसेल के साथ वीडियो शेयर कर चुकी हैं, जो उनके बांसुरी बजाने पर साथ में ‘गाता’ है। अब रोज़ एक पतंग उनके घर की खिड़की के पास आता है और अदाह उससे कनेक्शन महसूस करती हैं। दिलचस्प बात यह है कि अदाह अब दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के घर में रहती हैं, जहाँ उनका घर बिना फर्नीचर के है, लेकिन संगीत और प्रकृति का खूबसूरत संगम है। उनके सोशल मीडिया पर ये शांत, सरल और सुकूनभरी झलकियाँ अक्सर दिखती हैं, जिसमें गिलहरियाँ, पक्षी और कभी-कभी बंदर उनके साथी बनते हैं। ‘द केरला स्टोरी’, ‘सनफ्लावर’ के बाद अदाह अब इंटरनेशनल फ़िल्म और एक त्रिभाषीय साउथ फ़िल्म में देवी के किरदार में नजर आने वाली हैं। उनका ये रहस्यभरा और सादगीभरा जीवन फैन्स को बेहद आकर्षित करता है।

कोई टिप्पणी नहीं: