दिल्ली : सरकार ने प्रिंट मीडिया विज्ञापन दरों में 26 प्रतिशत की वृद्धि की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 17 नवंबर 2025

दिल्ली : सरकार ने प्रिंट मीडिया विज्ञापन दरों में 26 प्रतिशत की वृद्धि की

Davp-rate-increase
नई दिल्ली,  सरकार ने सोमवार को कहा कि उसने प्रिंट मीडिया विज्ञापन दरों में 26 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इससे सरकार और मीडिया जगत, दोनों को कई महत्वपूर्ण लाभ होंगे। इसमें कहा गया है, ‘‘प्रिंट मीडिया के तहत दैनिक समाचार पत्रों की एक लाख प्रतियों में श्वेत एवं श्याम विज्ञापनों की दरें 47.40 रुपये प्रति वर्ग सेंटीमीटर से बढ़ाकर 59.68 रुपये प्रति वर्ग सेंटीमीटर कर दी गई हैं, जो 26 प्रतिशत की वृद्धि है।’’ सरकार ने रंगीन विज्ञापनों के लिए प्रीमियम दरों और तरजीही स्थान से संबंधित ‘दर संरचना समिति’ (आरएससी) की सिफारिशों पर भी सहमति व्यक्त की है। केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) द्वारा प्रिंट मीडिया विज्ञापनों के प्रकाशन की दरों में पिछली बार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा नौ जनवरी, 2019 को आठवीं आरएससी की सिफारिशों के आधार पर संशोधन किया गया था, जो तीन वर्षों की अवधि के लिए मान्य थीं। प्रिंट मीडिया में सरकारी विज्ञापनों की दरों में संशोधन के संबंध में सिफारिशें करने के लिए 11 नवंबर, 2021 को नौवीं आरएससी का गठन किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: