सीहोर : पीएम एक्सीलेंस कॉलेज में मनाया गया गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 24 नवंबर 2025

सीहोर : पीएम एक्सीलेंस कॉलेज में मनाया गया गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस

  • गुरु तेग बहादुर के जीवन के बारे में विद्यार्थियों को दी गई जानकारी

Guru-teg-bahadur-jayanti-sehore
सीहोर, 24 नवंबर, सीहोर स्थित पीएम एक्सीलेंस कॉलेज में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के अंतर्गत गुरु तेग बहादुर सिंह का 350वां शहीदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर आमिर एजाज एवं डॉक्टर शीलचंद गुप्ता ने विद्यार्थियों को गुरू तेग बहादुर के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि गुरु तेग बहादुर सिंह ने औरंगजेब की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध धार्मिक स्वतंत्रता एवं मानव अधिकारों की रक्षा के लिए डट कर संघर्ष किया और यातनाओं के आगे झुकने के स्थान पर शहीदी का चयन किया। उन्होंने कहा कि जब-जब कोई व्यवस्था दमनकारी हो जाती है तब तब समाज में ऐसे लोग अवश्य जन्म लेते हैं जो समाज के उत्थान का कार्य करते हैं। गुरु तेग बहादुर ऐसे ही महापुरुष थे जो यातनाओं एवं अत्याचारों से विचलित नहीं हुए और उन्होंने सद्मार्ग छोड़ने से इनकार कर दिया। इस अवसर पर डॉक्टर तिमोथियस एक्का, डॉक्टर तृप्ता झा, डॉक्टर सिद्धनाथ खजूरिया सहित अन्य प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: