सीहोर : रक्तदान कर मनाया एनसीसी दिवस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 24 नवंबर 2025

सीहोर : रक्तदान कर मनाया एनसीसी दिवस

Blood-donation-sehore
सीहोर, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस चंद्रशेखर आजाद शासकीय अग्रणी महाविद्यालय सीहोर के एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी दिवस के अवसर पर रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी सजकता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। भोपाल के चिरायु चिकित्सालय में आरोन (गुना) निवासी श्री राजेंद्र शर्मा की ओपन हार्ट सर्जरी हेतु चार यूनिट रक्त की आकस्मिक आवश्यकता थी उनके पुत्र सुरेंद्र शर्मा ने चंद्रशेखर आजाद महाविद्यालय सीहोर के एनसीसी अधिकारी से रक्त के लिए आग्रह किया। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट सतीश शर्मा के आह्वान पर चंद्रशेखर आजाद महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स आर्यन वर्मा ,विकास परमार,अजय वर्मा एवं महात्मा गांधी महाविद्यालय के एनसीसी केयरटेकर अरविंद वर्मा तुरंत चिरायु अस्पताल पहुंचे और  चारों ने सहर्ष चार यूनिट रक्तदान किया।  कैडेट्स आर्यन ने बताया कि रक्तदान कर वह बहुत सुखद अनुभव कर रहे हैं।कैडेट विकास परमार ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद महाविद्यालय सीहोर की एनसीसी इकाई की यह परंपरा रही है कि सभी कैडेट जरूरतमंदों के लिए रक्तदान व समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। इसकी प्रेरणा उन्हें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर रोहिताश कुमार शर्मा  व गणित के अध्यापक एवं पूर्व एनसीसी अधिकारी डॉ उदय डोलस से हमेशा मिलती रहती है। सभी कैडेट्स रक्तदान कर खुश हैं। एनसीसी केयरटेकर अरविंद वर्मा ने कहा कि आज एनसीसी दिवस है और यह हमारा सौभाग्य है आज के दिन   हमें रक्तदाराम करने का अवसर मिला। मरीज के परिजन सुरेंद्र शर्मा ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रोहिताश्व  कुमार शर्मा , एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट सतीश शर्मा व महाविद्यालय की एनसीसी इकाई का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज तक एनसीसी की समाज के प्रति समर्पण की कहानीयां सुनी थी, आज प्रत्यक्ष देख भी लिया है एनसीसी कैडेट्स ने वाकई समाज सेवा और संवेदनशीलता की जीती जागती मार्शल कायम की है ।

कोई टिप्पणी नहीं: