सीहोर : तुलावट संघ ने किया साथी के उमराह से कुशल पूर्वक लौटने पर स्वागत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 24 नवंबर 2025

सीहोर : तुलावट संघ ने किया साथी के उमराह से कुशल पूर्वक लौटने पर स्वागत

Tulawat-sangh-sehore
सीहोर। शहर के मंडी स्थित कृषि उपज मंडी में तुलावट संघ के सदस्य पवित्र उमराह के लिए रवाना के लिए गए थे। करीब तीन सप्ताह से अधिक दिनों की यात्रा से लौटने के पश्चात साथ सफीक खां का मंडी में जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर संघ के अजमेरी खां ने बताया कि इस मौके पर गल्ला व्यापारी संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र राठौर, तुलावट संघ के अध्यक्ष राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में उमराह लौटने वाले सफीक खां का स्वागत किया। इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने कहा कि उमराह यात्रियों से वतन में अमन और शांति रहे। लोग आपस में मिल-जुलकर भाईचारे से रहे वतन की शांति के लिए दुआओं की गुजारिश की। उमराह कुबूल अता फरमाए और अपने वतन में सुकून कायम रहे, यह दुआएं हमारी ओर से वहां जाने के बाद करना। नसीब वाले होते हैं वह लोग जिन्हें ईश्वर ऐसा मौका देता है। संघ के अजमेरी ने बताया कि हमारे तुलावट संघ के साथी सफीक खां के बच्चों ने अपने पिता को उमराह यात्रा की व्यवस्था की थी, उमरा एक ऐसी आध्यात्मिक यात्रा है जो व्यक्ति के विश्वास को ताज़ा करती है और उसे अपने जीवन में ईश्वर की उपस्थिति का एहसास कराती है। उमराह से लौटे  सफीक खां ने बताया कि उमराह के दौरान वहां पर एक दर्दनाक हादसा भी हुआ था, उमराह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाते है। उनके लौटने पर व्यापारी पप्पू राठौर, देवेन्द्र राठौर, अजमेरी खां, बाबूलाल सूर्यवंशी, छोटेलाल यादव, ओम प्रकाश रेकवार, केशर सिंह, जीवन लाल यादव, धनराज, कैलाश सूर्यवंशी, हीरा, प्रीतम यादव, अमरचंद्र यादव, हीरालाल यादव, रितेश यादव, पवन सूर्यवंशी, प्रकाश यादव, विजय यादव, राजेश मेवाड़ा, रफीक, राज नारायण, जय नारायण, नरेश यादव, राजेश यादव, दौलत राय, सरजू प्रसाद आदि शामिल थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: