सीहोर : दबंगों ने पीएम आवास का सरकारी रास्ता कर दिया बंद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 12 नवंबर 2025

सीहोर : दबंगों ने पीएम आवास का सरकारी रास्ता कर दिया बंद

  • दिव्यांग कल्याण विकास परिषद ने दिया सुनवाई में ज्ञापन

Handicap-sehore
सीहोर। दिव्यांगजनों के साथ जिले में अन्याय अत्याचार थमनें का नाम नहीं ले रहा है। दिव्यांग अशक्तजनों को दबंगों के द्वारा परेशान किया जा रहा है हालात एैसे है कि दंबग लोग सरकारी आदेशों को भी नहीं मानकर शासकीय अधिकारियों के साथ भी दुव्र्यवहार करने से बाज नहीं आ रहे है। इसी तरह का मामला ग्राम छापरीकला से सामने आया है पीडि़त दिव्यांग को मिले प्रधानमंत्री आवास का रास्ता दिलाने और संबधिंत दंबग पर सख्त कानूनी कार्रवाही कराने की मांग को लेकर मंगलवार को दिव्यांग कल्याण विकास परिषद ने जनसुनवाई में पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर वंदना राजपूत को ज्ञापन दिया है। तहसील जिला सीहोर के ग्राम छापरीकलां निवासी भारत सिंह पिता विजय सिंह और उनकी पत्नी दोनों ही पैरो से दिव्यांग है,चलने फिरनें में असमर्थ है ग्राम पंचायत के द्वारा प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किया है आवास बनकर भी तैयार हो गया है लेकिन प्रधानमंत्री सड़क से भारत सिंह के प्रधानमंत्री आवास तक जाने वाला सरकारी रास्ता ग्राम के चंदर सिंह, गंगा प्रसाद, रामनारायण, विकम, मुकेश, दिनेश ने तार फेंसिंग और काटेदार झाड़ लगाकर बंद कर दिया है। रास्ता बंद होने से दिव्यांग दंपत्ती और बच्चें जान जौखिम में डालकर घर आना जाना कर रहे है बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे है। इस संबंध में पीडि़त दिव्यांग के द्वारा तहसील कार्यालय में रास्ता खुलवाने के लिए आवेदन किया गया मौके पर गांव पहुंचे तहसीलदार के साथ भी दबंगों के द्वारा दुव्र्यवहार किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: