मुंबई : मनीषा कोइराला ने पॉज़िटिव हेल्थ अवॉर्ड्स में साहस की मिसालों को किया सलाम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 29 नवंबर 2025

मुंबई : मनीषा कोइराला ने पॉज़िटिव हेल्थ अवॉर्ड्स में साहस की मिसालों को किया सलाम

  • मनीषा कोइराला ने दिग्गज योद्धाओं को सम्मानित कर भरी नई उम्मीद

Manisha-koirala
मुंबई, टाटा थिएटर, एनसीपीए में आयोजित डॉ. बत्रा’स के 17वें पॉज़िटिव हेल्थ अवॉर्ड्स 2025 में वह पल बेहद भावनात्मक रहा जब प्रसिद्ध अभिनेत्री और कैंसर सर्वाइवर मनीषा कोइराला ने असाधारण साहस दिखाने वाले विजेताओं को सम्मानित किया। बीमारी, विकलांगता और कठिन परिस्थितियों पर विजय पाकर समाज में नई प्रेरणा बन चुके पाँच विजेताओं को ट्रॉफी और एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। मंच पर मनीषा की मौजूदगी केवल सम्मान तक सीमित नहीं रही — वह हर विजेता की कहानी सुनकर उतनी ही भावुक दिखीं जितना वे प्रेरित थीं। उन्होंने कहा कि एक मरीज का दर्द वही समझ सकता है जिसने संघर्ष की आग खुद झेली हो। उनकी दृढ़ता भरी आवाज़ ने पूरे हॉल में उम्मीद की चमक पैदा कर दी। कैंसर से अपनी जंग जीत चुकी मनीषा ने यह भी कहा कि इन योद्धाओं की कहानियाँ न केवल प्रेरणा देती हैं, बल्कि जीवन की सीमाओं को नए मायनों में परिभाषित करती हैं। उनकी उपस्थिति ने पूरे कार्यक्रम को उम्मीद, संवेदना और मानवता के असाधारण उत्सव में बदल दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: