सीहोर : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दादा-दादी, नाना नानी दिवस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 29 नवंबर 2025

सीहोर : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दादा-दादी, नाना नानी दिवस

Kendriya-vidyalay-sehore
सीहोर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सीहोर में ग्रैंडपेरेंट्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। प्राथमिक विभाग के बच्चों के दादा-दादी व नाना-नानी तथा संकल्प वृद्ध आश्रम के अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता पर माल्यार्पण से हुई। बच्चों ने सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी और वरिष्ठजनों ने मनोरंजक खेलों में भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। अंत में प्राचार्य ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। उपस्थित वरिष्ठजनों ने अपने विचार व अनुभव साझा किए। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं: