मधुबनी : जिले में राज्य स्तरीय बालिका रग्बी प्रतियोगिता का आगाज़ 25 नवम्बर से - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 21 नवंबर 2025

मधुबनी : जिले में राज्य स्तरीय बालिका रग्बी प्रतियोगिता का आगाज़ 25 नवम्बर से

  • मधुबनी में जुटेंगी राज्य की युवा खिलाड़ी- रग्बी प्रतियोगिता का व्यापक खाका तैयार

National-rugby-in-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा)। राज्य स्तरीय विद्यालय रग्बी (बालिका) अंडर-14/17/19 प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने की बैठक। यह प्रतियोगिता 25 से 28 नवम्बर 2025 तक मधुबनी के वाटसन उच्च विद्यालय में आयोजित की जाएगी। बैठक में जिला पदाधिकारी ने प्रतियोगिता से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी लेते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए। इसी कड़ी में खिलाड़ियों के आवासन, स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, भोजन, आदि की व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारी व समितियां गठित की गई. खिलाडियों और टीम प्रबंधकों के लिए आवासन की व्यवस्था खेल भवन भगवानी, क्रीड़ा भवन तथा वाट्सन +2 भवन में की जाएगी। प्रतियोगिता अवधि में सुरक्षा प्रबंध के तहत महिला पुलिस बल, दण्डाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, द्वारा की जाएगी, जबकि सभी प्रमंडलों से आने वाली बालिका प्रतिभागियों की सुरक्षा हेतु महिला गृह रक्षकों की तैनाती जिला गृह रक्षा वाहिनी द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। इन‌के भोजन और आवासन की व्यवस्था उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा, मधुबनी करेंगे।


चिकित्सा व्यवस्था के लिए मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा चिकित्सा दल, दवा/ब्लिचिंग पाउडर तथा मेडिकल वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे और खिलाड़ियों की आयु जाँच भी चिकित्सा टीम द्वारा की जाएगी। प्रतियोगिता स्थल और आवासन स्थानों पर प्रतिदिन तीन टैंकर शुद्ध पेयजल, फॉगिंग तथा साफ-सफाई की जिम्मेदारी नगर निगम मधुबनी को सौंपी गई है। प्रतियोगिता के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को भी कई आवश्यक दिशा निर्देश  दिए गए है। पीएचईडी को पाँच अस्थायी शौचालय उपलब्ध कराने तथा क्रीड़ा भवन और जिला भवन स्थित शौचालय-स्नानागार की मरम्मति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, जबकि भवन निर्माण विभाग खेल मैदान के मिट्टीकरण, समतलीकरण और अन्य आवश्यक कार्य उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा, कि समन्वय से पूरा करने का निर्देश दिया गया है। प्रतियोगिता के संचालन के लिए उद्घाटन-समापन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेस-मीडिया, जूरी से अपील, रग्बी कोर्ट निर्माण, निबंधन-प्रमाण पत्र-भोजन-मानदेय तथा आवासन व्यवस्था से संबंधित उप समितियाँ गठित की गईं। जिला पदाधिकारी ने प्रतियोगिता से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी लेते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए। इसी कड़ी में खिलाड़ियों के आवासन, स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, भोजन, आदि की व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारी व समितियां गठित की गई।

कोई टिप्पणी नहीं: