वही दिनांक-01-12-2025 को अनुमंडल स्तर पर मिशन मोड में कार्य करने हेतु सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र (न्यू टी.पी.सी. भवन) जयनगर में जयनगर अनुमंडल स्तर, प्रखंड स्तर एवं अंचल स्तर के सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी एवं संबंधित थानाध्यक्ष तथा नगर भवन मधुबनी में सदर अनुमंडल स्तर, प्रखंड स्तर एवं अंचल स्तर के सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी एवं संबंधित थानाध्यक्ष, अनुमंडल सभागार कक्ष, फुलपरास में फुलपरास अनुमंडल स्तर, प्रखंड स्तर एवं अंचल स्तर के सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी एवं संबंधित थानाध्यक्ष, टी.पी.सी. भवन, प्रखंड, बेनीपट्टी में बेनीपट्टी अनुमंडल स्तर, प्रखंड स्तर एवं अंचल स्तर के सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी एवं संबंधित थानाध्यक्ष तथा अनुमंडल सभागार कक्ष, झंझारपुर में झंझारपुर अनुमंडल स्तर, प्रखंड स्तर एवं अंचल स्तर के सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी एवं संबंधित थानाध्यक्ष उपस्थित रहकर मामलों का निष्पादन करेंगे। जिलाधिकारी द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निदेश दिया गया है कि निर्धारित तिथि के अनुसार अपने अधीनस्थ नीलाम पत्र पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को लंबित नीलाम पत्र वादों के निष्पादन हेतु मिशन मोड में बॉडी वारंट एवं सम्पति कुर्की का निष्पादन कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी को निदेश दिया गया है कि देर शाम तक विधिवत प्रतिवेदन जिला नीलाम पत्र शाखा, मधुबनी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
मधुबनी 29 नवंबर (रजनीश के झा)। प्रमंडल स्तरीय राजस्व संग्रह से संबंधित समीक्षा बैठक में प्राप्त निदेश के आलोक में जिलाधिकारी, आनंद शर्मा के द्वारा दिए गए निदेश के आलोक में शनिवार को निर्धारित तिथि के अनुसार नगर भवन, मधुबनी में जिला स्तर के सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी एवं संबंधित थानाध्यक्षों के साथ नीलाम पत्र मामलों में निर्गत बॉडी वारंट एवं सम्पति कुर्की से संबंधित मामलों का निष्पादन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा दिये गए निदेश के आलोक में नीलाम पत्र वादों में निर्गत बॉडी वारंट एवं सम्पति कुर्की के लिए मिशन मोड में निष्पादन करने हेतु जिला स्तर पर आज एवं अनुमंडल स्तर पर दिनांक 01-12-2025 को तिथि निर्धारित की गयी है। जिला स्तर पर नगर भवन, मधुबनी में जिला स्तर के सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी एवं संबंधित थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें