मधुबनी : एक दिसंबर को जिला स्थापना दिवस सह मधुबनी महोत्सव का होगा आयोजन। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 29 नवंबर 2025

मधुबनी : एक दिसंबर को जिला स्थापना दिवस सह मधुबनी महोत्सव का होगा आयोजन।

Madhubani-mahotsav
मधुबनी 29 नवम्बर (रजनीश के झा)। जिलाधिकारी आनंद शर्मा  द्वारा जिला स्थापना दिवस सह मधुबनी महोत्सव 2025 के सफल आयोजन को लेकर गठित सभी समितियों ने अपने अपने उत्तरदायित्व के तहत तैयारियों को अंतिम रूप  देना शुरू कर दिया है। बताते चले कि जिला स्थापना दिवस हर वर्ष की भांति 01 दिसंबर 2025 को मनाया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में कार्यक्रम की सफल आयोजन को लेकर सभी संबधित पदाधिकारी पूरी गंभीरता से तैयारी  कर रहे है।


1 दिसम्बर को प्रातः कालीन प्रभात फेरी निकाली जाएगी, इसमें जिले के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों सहित स्कूल-कॉलेज के बच्चों की भी सक्रिय भूमिका होगी। स्थापना दिवस पर विभिन्न विभागों के द्वारा जिले की विकास कार्यो एवं उपलब्धियों को लेकर स्टॉल भी लगाए जाएं।  उद्योग विभाग,* डीआरडीए, उत्पाद विभाग, कृषि विभाग, सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य विभागों से संबंधित विकास कार्यो एवं  उपलब्धियों का स्टॉल लगाए। समूचे कार्यक्रम में दिन के दौरान स्कूली बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने वाले कार्यक्रमों जैसे गायन, वादन, नृत्य आदि (एकल व समूह) के आयोजन के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही संध्या कालीन आयोजन में स्थानीय व लोक विख्यात कलाकारों से सुसज्जित सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता को लेकर विभिन्न अयोजन समिति के गठन किया गया है। समाहरणालय सहित सभी महत्वपूर्ण सरकारी भवनों को नीली रौशनी से जगमग किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: