सीहोर : विमल राय पुन: बने मध्य प्रदेश मीडिया संघ के जिला अध्यक्ष, पत्रकारों में खुशी की लहर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 29 नवंबर 2025

सीहोर : विमल राय पुन: बने मध्य प्रदेश मीडिया संघ के जिला अध्यक्ष, पत्रकारों में खुशी की लहर

Sehore-journalist
सीहोर। मध्य प्रदेश मीडिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष जयवंत ठाकरे ने सीहोर पहुंचकर वरिष्ठ पत्रकार विमल राय को पुन: सीहोर जिला अध्यक्ष घोषित किया। इस नियुक्ति की औपचारिक घोषणा सीहोर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकार विमल राय हमेशा पत्रकारों के हितों के लिए सक्रिय रहे हैं। उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में संगठन को नई दिशा देने और मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वह आगे भी इसी समर्पण के साथ संगठन को ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे। विनम्रता व्यक्त करते हुए नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष विमल राय ने सभी पत्रकार साथियों का आभार माना और कहा कि वे सदैव पत्रकारों के हितों तथा संगठन की प्रगति के लिए तत्पर रहेंगे। विमल राय की पुनर्नियुक्ति से जिले के पत्रकारों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बैठक में सीहोर जिले के बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे और उन्होंने नए जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएँ दीं।

कोई टिप्पणी नहीं: