मतदाता हेल्पडेस्क से लें मदद
फतेहपुर सदर की उपजिलाधिकारी एवं निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) अनामिका श्रीवास्तव ने जिले के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी वोटर को एसआईआर फॉर्म भरवाने में कहीं भी कोई दिक्कत आ रही हो या फिर किसी कारणवश उनका बीएलओ न पहुंच रहा हो तो इसकी सूचना किसी भी अधिकारी को देते हुए अपना फॉर्म लेकर और संबंधित दस्तावेज व विवरण के साथ ब्लॉक/नगर पालिका परिषद या तहसील में बनाए गए हेल्पडेस्क की मदद लेते हुए अपना फॉर्म जरूर भरवाएं और कोई भी सगे, संबंधी, मित्र, पड़ोसी सभी का फॉर्म भरवाना सुनिश्चित करें। आगे कहा कि हर कोई 4 दिसंबर का इंतजार न करें और उससे पहले ही अपना फॉर्म भरें। इसके साथ ही बीएलओ से कहा कि यदि फॉर्म भरने में नेटवर्क की दिक्कत हो या फिर कोई और टेक्निकल समस्या हो तो हेल्प डेस्क आकर समाधान कराकर सहयोग लेते हुए काम को खत्म करें।
शत प्रतिशत कार्य करने वाले बीएलओ किए जाएंगे सम्मानित
फतेहपुर सदर की उपजिलाधिकारी एवं निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) अनामिका श्रीवास्तव ने बताया कि जो भी बीएलओ समय से पहले अपना कार्य 100 प्रतिशत कर चुके हैं उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। इसके आगे उन्होंने बताया कि 240 - फतेहपुर (सदर) विधानसभा के अंतर्गत 4 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) ने अब तक शत प्रतिशत एसआईआर का काम पूरा कर लिया है। इनमें से भिटौरा ब्लॉक अंतर्गत भाग संख्या 10 (प्राथमिक विद्यालय भदार) की बीएलओ सुनीता देवी (आंगनबाड़ी कार्यकर्ती), हसवा ब्लॉक अंतर्गत भाग संख्या 276 (प्राथमिक विद्यालय मलांव, कक्ष संख्या - 2) के बीएलओ जितेन्द्र कुमार (सहायक अध्यापक), हसवा ब्लॉक अंतर्गत भाग संख्या 339 (प्राथमिक विद्यालय टीसी, कक्ष संख्या - 2) के बीएलओ हरीकृष्ण दीक्षित (सहायक अध्यापक) एवं बहुआ ब्लॉक अंतर्गत भाग संख्या 379 (बहुआ इण्टर कॉलेज, कक्ष संख्या - 2) के बीएलओ रामरस (शिक्षा मित्र) ने समयावधि से पूर्व ही शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया है। इन सभी बीएलओ को सम्मानित किया जाएगा और निर्धारित समय से पूर्व शत प्रतिशत काम करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।
29 नवंबर सुबह 10 बजे तक का एसआईआर डाटा
238 - जहानाबाद विधानसभा में 54.08 प्रतिशत
239 - बिन्दकी विधानसभा में 54.27 प्रतिशत
240 - फतेहपुर (सदर) विधानसभा में 47.8 प्रतिशत
241 - अयाह शाह विधानसभा में 53.22 प्रतिशत
242 - हुसैनगंज विधानसभा में 60.85 प्रतिशत
243 - खागा (सुरक्षित) विधानसभा में 69.87 प्रतिशत
जनपद का कुल डाटा - 56.67 प्रतिशत

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें