मधुबनी : राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल रग्बी बालिका प्रतियोगिता के का समापन समारोह का हुआ आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 29 नवंबर 2025

मधुबनी : राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल रग्बी बालिका प्रतियोगिता के का समापन समारोह का हुआ आयोजन

State-rugby-madhubani
मधुबनी 29 नवंबर (रजनीश के झा)। खेल विभाग,बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन मधुबनी के संयुक्त तत्वाधान में मधुबनी के वाटसन स्कूल में दिनांक 25 नवंबर से 28 नवंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल रग्बी बालिका प्रतियोगिता के का समापन समारोह का आयोजन किया गया। अंडर-19 बालिका वर्ग में पहले क्वार्टर फाइनल में तिरहुत प्रमंडल को वॉक ओवर मिला।दूसरे क्वार्टर फाइनल में पटना प्रमंडल ने सारण प्रमंडल को  60 -0 से, तीसरे क्वार्टर फाइनल में मगध प्रमंडल ने मुंगेर प्रमंडल को 19-0 से तथा चौथे क्वार्टर फाइनल में भागलपुर प्रमंडल ने दरभंगा प्रमंडल को 10 -0 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया।


पहले सेमीफाइनल ने तिरहुत प्रमंडल ने भागलपुर प्रमंडल को 10- 0 से तथा मगध प्रमंडल ने पटना प्रमंडल को 10-7 से हराकर फाइनल में जगह बनाया। इसी तरह अंडर 17 आयु वर्ग में पहले क्वार्टर फाइनल  में पटना प्रमंडल ने दरभंगा प्रमंडल को 44-0 , मगध प्रमंडल ने मुंगेर प्रमंडल को 23- 0, तिरहुत प्रमंडल को वाकओवर मिला l सारण प्रमंडल ने कोसी प्रमंडल को 10-0  से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया।इसी आयु वर्ग में पहले सेमीफाइनल में पटना प्रमंडल ने सारण प्रमंडल को 36 -0 और मगध प्रमंडल ने तिरहुत प्रमंडल को 22-0 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया। अंडर 14 आयु  वर्ग में पहले क्वार्टर फाइनल में पटना ने मुंगेर को 15- 0 से मगध प्रमंडल ने सारण प्रमंडल को 20- 0 से तिरहुत प्रमंडल ने दरभंगा प्रमंडल को 10-0 और भागलपुर प्रमंडल ने कोसी प्रमंडल को 15-5 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया इसी आयु वर्ग में पहले सेमीफाइनल में मगध प्रमंडल ने तिरहुत प्रमंडल को 15-0 से तथा पटना प्रमंडल में भागलपुर प्रमंडल को 15-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में पटना प्रमंडल ने मगध प्रमंडल को 10 - 0 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त हुआ। तिरहुत प्रमंडल ने भागलपुर प्रमंडल को 5-0 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। 


अंडर 17 आयु वर्ग में फाइनल में पटना प्रमंडल ने मगध प्रमंडल को 17-0 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया तिरहुत प्रमंडल ने सारण प्रमंडल को 55-0 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 आयु वर्ग में मगध प्रमंडल ने तिरहुत प्रमंडल को 20- 0 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया पटना प्रमंडल ने भागलपुर प्रमंडल को 22-0 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया l पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में माननीय मधुबनी विधायक, माधव आनंद, अपर समाहर्ता, मुकेश रंजन एवं जिला कला एवं संस्कृति सह खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार के द्वारा बच्चों को प्रमाण पत्र,मेडल ट्रॉफी किया गया। चयनित बच्चे दिसंबर में उड़ीसा और जनवरी के प्रथम सप्ताह में नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिला खेल पदाधिकारी ने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण से आए 40 तकनीकी पदाधिकारी, टीम प्रभारी, शिक्षकों, मेडिकल टीम ,पुलिस प्रशासन, नगर निगम को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर खेल शिक्षक, सुनील कुमार ठाकुर, राकेश कुमार गुड्डू ,वशी अख्तर ,कैलाश कुमार, सर्वेश मिश्रा, सचेन्द् कुमार, आरती कुमारी,पूजा ठाकुर एवं खेल कार्यालय के कर्मीगण अभिषेक कुमार ,राकेश रोशन,हरेराम सिंह एवं अन्य गण्यमान्य लोग  उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: