सीहोर : राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पार्थ अग्रवाल अंडर-14 मे खेलेंगे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


रविवार, 9 नवंबर 2025

सीहोर : राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पार्थ अग्रवाल अंडर-14 मे खेलेंगे

Parth-agrawal-sehore
सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर शहर के प्रतिभाशाली क्रिकेटर पार्थ अग्रवाल का भोपाल डिवीजन अंडर-14 टीम के लिए चयन किया गया। छतरपुर में होने जा रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शहर का नाम रोशन करेंगे। मात्र आठ साल की आयु में बल्लेबाजी के साथ शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करने वाले पार्थ राकेश अग्रवाल आईईएस विद्यालय में आठवी कक्षा में अध्ययनरत है और बीएसआई मैदान पर एकलव्य अकादमी में अभ्यास करते है। पार्थ के चयन पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विधायक सुदेश राय, सचिव अतुल तिवारी, वीरु वर्मा, मनोज दीक्षित मामा, वरुण शर्मा, कोच अतुल कुशवाहा, चेतन मेवाड़ा, नागेन्द्र व्यास, कमलेश पारोचे और मदन कुशवाहा आदि ने बधाई दी। 

कोई टिप्पणी नहीं: