दुबई एयरशो में भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान तेजस दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 21 नवंबर 2025

दुबई एयरशो में भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान तेजस दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

Tejas-crash-in-dubai
भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का लड़ाकू विमान तेजस शुक्रवार को दुबई एयरशो में हवाई प्रदर्शन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इस हादसे में पायलट की मौत हो गई। आईएएफ ने यह जानकारी दी। भारतीय वायुसेना ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ का गठन किया जा रहा है। विभिन्न टीवी चैनलों पर दिखाए गए दुर्घटना के दृश्यों में विमान को ऊंचाई से गिरते और फिर आग के गोले में बदलते देखा जा सकता है। एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह विमान स्थानीय समयानुसार दोपहर में एयरशो में हवाई प्रदर्शन के दौरान उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आईएएफ ने ‘एक्स’ पर जारी एक बयान में कहा, ‘‘आईएएफ को इस हादसे में हुए जानमाल के नुकसान पर बहुत दुख है और वह दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ का गठन किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: