पटना : 'दुल्हिन वही जो पिया मन भाये 2' का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 2 दिसंबर 2025

पटना : 'दुल्हिन वही जो पिया मन भाये 2' का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज

  • अभय सिन्हा, रजनीश मिश्रा और रितेश पांडेय बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे धमाल

Bhojpuri-film-dulhan-wahi-jo-piya-man-bhaye
पटना (रजनीश के झा)। दुल्हिन वही जो पिया मन भाये की ऐतिहासिक सफलता के बाद अब निर्माता अभय सिन्हा, निर्देशक रजनीश मिश्रा और सुपरस्टार रितेश पांडेय एक बार फिर धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये 2’ का ट्रेलर आज बड़े ही भव्य अंदाज़ में रिलीज कर दिया गया, जिसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में रितेश पांडेय एक दमदार किरदार में नज़र आने वाले हैं, जबकि अभिनेत्री अपर्णा मलिक और अनारा गुप्ता के शानदार स्क्रीन प्रेज़ेंस ने ट्रेलर को और आकर्षक बना दिया है। निर्देशक रजनीश मिश्रा की खास शैली—भावनाओं, संगीत और संस्कृति का उम्दा मेल—ट्रेलर में साफ झलकता है। फील-गुड म्यूजिक, दिल छूने वाले संवाद और ड्रामा से भरपूर कहानी दर्शकों को एक नई दुनिया में ले जाती है।


इस अवसर पर फिल्म के निर्माता अभय सिन्हा ने बताया कि “पहले भाग को दर्शकों ने जितना प्यार दिया, उसने हमें दूसरा भाग बनाने की प्रेरणा दी। हमारी कोशिश रही है कि इस बार कहानी, संगीत और भावनाओं का स्तर और ऊँचा रखा जाए। रितेश पांडेय और पूरी टीम ने दिल से मेहनत की है। हमें पूरा विश्वास है कि ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये 2’ दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी और बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करेगी।” फिल्म के हीरो रितेश पांडेय ने ट्रेलर रिलीज़ के बाद कहा— “‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये 2’ मेरे दिल के बेहद करीब है। दर्शकों ने पहले भाग को जितना प्रेम दिया, वही इस सीक्वल की असली ताकत है। इस बार कहानी और भी भावनात्मक, रोमांचक और पारिवारिक मूल्यों से भरपूर है। अभय सिन्हा जी और रजनीश मिश्रा जी की टीम ने मिलकर एक शानदार फिल्म तैयार की है। मुझे पूरा भरोसा है कि लोग इस फिल्म को अपना अपार आशीर्वाद देंगे।”


फिल्म के लेखक-संगीतकार और निर्देशक रजनीश मिश्रा ने कहा— “पहले भाग की सफलता ने हमारी जिम्मेदारी बढ़ा दी थी। हमने कोशिश की है कि कहानी, संगीत, भावनाएँ और प्रस्तुति– हर पहलू में दर्शकों के अनुभव को पहले से अधिक श्रेष्ठ बनाया जाए। रितेश पांडेय और पूरी स्टारकास्ट ने अद्भुत ऊर्जा के साथ काम किया है। हमें यकीन है कि ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये 2’ भोजपुरी सिनेमा के लिए एक नई मिसाल साबित होगी।” फिल्म ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये 2’ में कलाकार रितेश पांडेय, अपर्णा मलिक, अनारा गुप्ता, अमित शुक्ला और संजय मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। फिल्म के निर्माता अभय सिन्हा और निर्देशक, लेखक, संगीतकार रजनीश मिश्रा हैं, जबकि गीतकारों में प्यारे लाल यादव, कृष्णा बेदरदी, राकेश निराला, विनय निर्मल और स्वयं रजनीश मिश्रा शामिल हैं। गीतों को आवाज़ दी है रजनीश मिश्रा, देवेंद्र सिंह (देवा) और प्रियंका सिंह ने। सिनेमैटोग्राफी देवेन्द्र तिवारी ने की है और संपादन प्रीतम नायक द्वारा किया गया है। नृत्य निर्देशन की जिम्मेदारी प्रसून यादव एवं मनोज कुमार ने निभाई है, जबकि कला निर्देशन राजीव शर्मा का है। फिल्म का पार्श्व संगीत शेखर सिंह ने तैयार किया है। प्रोजेक्ट हेड पंकज तिवारी हैं, क्रिएटिव हेड कुमार देव सिंह ज्योति और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: