पटना : नीलकमल सिंह और खुशी कक्कड़ का नया गाना “के कहिबे हमार माल जानू” ने मचाया धमाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 2 दिसंबर 2025

पटना : नीलकमल सिंह और खुशी कक्कड़ का नया गाना “के कहिबे हमार माल जानू” ने मचाया धमाल

Khushi-kakkar-new-song
पटना (रजनीश के झा)। भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है। मशहूर गायक नीलकमल सिंह और खुशी कक्कड़ की आवाज़ में नया धमाकेदार गाना “के कहिबे हमार माल जानू” रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इस गाने में अभिनेत्री आस्था सिंह की शानदार अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। रोमांस, एक्शन और हीरो स्टाइल का जबरदस्त तड़का इस गाने को खास बना रहा है। गाना वी वाई आर एल भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। गाने में नीलकमल सिंह का दमदार अंदाज, एक्शन सीक्वेंस और रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को खासा पसंद आ रही है। रिलीज के कुछ ही घंटों में यह गाना यूट्यूब और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करने लगा है। फैंस कमेंट सेक्शन में लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और गाने को सुपरहिट बता रहे हैं।

 

गाने को लेकर नीलकमल सिंह ने बताया कि यह गाना पूरी तरह से युवा वर्ग की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा, “‘के कहिबे हमर माल जानू’ मेरे दिल के बहुत करीब है। इसमें रोमांस, जोश और स्टाइल—तीनों का बेहतरीन मेल है। मैंने इस गाने को पूरे एनर्जी और फील के साथ गाया है, ताकि श्रोता इसे सिर्फ सुनें ही नहीं, बल्कि महसूस भी करें।” नीलकमल सिंह ने आगे कहा कि टीम की कड़ी मेहनत और दर्शकों के प्यार की वजह से यह गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया। उन्होंने अपने सभी फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा कि आगे भी वह इसी तरह के नए और दमदार गानों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते रहेंगे। अभिनेत्री आस्था सिंह ने कहा कि “यह गाना मेरे करियर के खास प्रोजेक्ट्स में से एक है। इसकी कहानी, लोकेशन और नीलकमल सिंह के साथ काम करने का अनुभव बेहद शानदार रहा। शूटिंग के दौरान पूरे माहौल में सकारात्मक ऊर्जा थी। मुझे पूरा भरोसा है कि दर्शकों को मेरा किरदार और गाने का अंदाज दोनों पसंद आएंगे।” गाने के बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं, जो युवाओं की भावनाओं से जुड़ते हुए नज़र आते हैं। वहीं, संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है, जिसने इस गाने को और भी ऊर्जावान बना दिया है। रिकॉर्डिंग की जिम्मेदारी बृजेश बागी ने निभाई है। गाने का निर्देशन विभांशु तिवारी ने किया है, जबकि एडिटिंग ऋषु सिंह और डीआई रोहित सिंह ने संभाली है। पोस्टर डिजाइन अंकित GFX द्वारा तैयार किया गया है, जो सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में यह गाना न सिर्फ मनोरंजन का नया पैमाना तय कर रहा है, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्ड व्यूज की ओर भी तेजी से बढ़ रहा है। संगीत प्रेमियों के लिए यह गाना इस समय की सबसे बड़ी चर्चा बन चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं: