सीहोर : आज आष्टा और इछावर में करणी सेना परिवार की बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 6 दिसंबर 2025

सीहोर : आज आष्टा और इछावर में करणी सेना परिवार की बैठक

  • करणी सेना की बैठक जन क्रांति न्याय यात्रा-हरदा आंदोलन के लिए 21 सूत्रीय मांगों पर एकजुटता का आह्वान

Karni-sena-sehore
सीहोर। करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर के नेतृत्व में जन क्रांति न्याय यात्राÓ निकाली जाना है। इसके लेकर शनिवार को सीहोर तहसील की बैठक का आयोजन किया गया। रविवार को आष्टा और इछावर तहसील में बैठक का आयोजन किया जाना है। यह यात्रा आगामी 21 दिसंबर को हरदा में 21 सूत्रीय मांगों को लेकर होने वाले 'जन क्रांति न्याय आंदोलनÓ के लिए सर्व समाज को एकजुट करने और आह्वान करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। आज की बैठक में करणी सेना परिवार के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह चौहान ने सीहोर ब्लाक के आए सभी पदाधिकारियों  को संबोधित किया। वहीं आभार सतपाल सिंह सौलंकी ने व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि करणी सेना की 21 सूत्रीय मांगों में प्रमुख रूप से 12-13 जुलाई 2025 के हरदा लाठीचार्ज की न्यायिक जांच, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और झूठे प्रकरण वापस लेने की मांग शामिल है। इसके अतिरिक्त, आरक्षण में भूमि व मकान की बाध्यता समाप्त कर केवल 18 लाख वार्षिक आय को आधार बनाने, सभी सरकारी भर्तियों में 5 वर्ष की आयु छूट देने और आरक्षण को पूर्णत: आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग की गई है।


अन्य मांगों में एससी/एसटी एक्ट के तहत बिना जांच गिरफ्तारी पर रोक लगाने और झूठे प्रकरण दर्ज कराने वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग भी शामिल है। क्षत्रिय महापुरुषों के इतिहास से छेड़छाड़ पर रोक, सवर्ण आयोग का पुनर्गठन और भर्ती कानून बनाने की मांग भी उठाई गई है। किसानों के लिए स्वामीनाथन समिति की रिपोर्ट लागू करने, कृषि उपकरणों पर पूर्ण जीएसटी छूट देने और फसल नुकसान पर 55,000 प्रति हेक्टेयर मुआवजा सुनिश्चित करने की मांग भी इसमें शामिल है। यात्रा में एमपीईबी के स्मार्ट मीटरों पर प्रतिबंध लगाने, धर्म या जाति बदलकर धोखाधड़ी करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने, लव मैरिज में माता-पिता की सहमति अनिवार्य करने, सरकारी नौकरियों में पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने जैसी मांगें भी उठाई गईं। पूर्व सैनिकों को नौकरियों में 10' आरक्षण, सरकारी स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार, संविदा व आउटसोर्स कर्मचारियों का नियमितीकरण और पुलिस आरक्षकों के लिए 2400 ग्रेड पे लागू करने की मांग भी इस सूची में शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं: