सीहोर : पीपीसीए सीहोर ने शुजालपुर को 112 रन से हराकर किया खिताब पर कब्जा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 6 दिसंबर 2025

सीहोर : पीपीसीए सीहोर ने शुजालपुर को 112 रन से हराकर किया खिताब पर कब्जा

  • दीपेश सेन ने खेली 76 रन की पारी, नमन हासिल किए चार विकेट

Sehore-cricket
सीहोर। शुजालपुर में खेली गई क्रिकेट प्रतियोगिता में शहर की बीएसआई में पीपीसीए अकादमी के खिलाड़ियों ने खिताबी मुकाबले में शुजालपुर को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। फाइनल मैच में अकादमी की ओर से प्रतिभाशाली हरफनमौला खिलाड़ी दीपेश सेन ने 76 रन की पारी खेली, वहीं नमन ने चार विकेट हासिल किए।  इस मौके पर पीपीसीए अकादमी के कोच आदर्श राय और अतुल त्रिवेदी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।


अकादमी के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी पीपीसीए टीम ने निर्धारित 50 ओवर में तेजी से बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 311 रन बनाए थे। इसमें हरफनमौला खिलाड़ी दीपेश सेन ने 76 रन, इशान ने 59 रन और अंश गावा ने 55 रन बनाए थे। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी शुजालपुर की पूरी टीम 34 ओवर में सिमट गई। इस मैच में पीपीसीए की ओर से गेंदबाजी करते हुए नमन ने चार विकेट, केशवादित्य ने दो विकेट, दीपेश, नवनीत और अंश गावा ने एक-एक विकेट हासिल किया। सीहोर टीम ने शुजालपुर को उसके मैदान पर एक तरफा मुकाबले में करारी शिकस्त दी है। 

कोई टिप्पणी नहीं: