मधुबनी : छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक चित्रकारी करते देख निर्णायक मंडल हुए आश्चर्यचकित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 2 दिसंबर 2025

मधुबनी : छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक चित्रकारी करते देख निर्णायक मंडल हुए आश्चर्यचकित

  • जिला स्थापना दिवस सह मधुबनी महोत्सव के दूसरे दिन क्विज़ एवं चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Painting-compitition-madhubani
मधुबनी 02 दिसंबर (रजनीश के वो)। जिला स्थापना दिवस सह मधुबनी महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को वाट्सन विद्यालय परिसर में स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा क्विज़ एवं चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया गया। क्विज प्रतियोगिता में रिजनल सेकेंड्री स्कूल के छात्र-छत्राओं की टीम प्रथम स्थान, वाट्सन उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं की टीम द्वितीय स्थान तथा उच्च विद्यालय सिंघिया(बिस्फी) के छात्र-छात्राओं की टीम टीम तृतीय स्थान पर रही है। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रही टीम के छात्र-छात्राओं को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा पुरस्कृत किया गया।वही चित्रकला प्रतियोगिता में रिजनल सेकेंड्री स्कूल, इंडियन पब्लिक स्कूल, वाट्सन उच्च विद्यालय, उच्च विद्यालय, बेलाही, मध्य विद्यालय, भौआड़ा सहित दर्जनों विद्यालय की छात्र-छात्राओं के द्वारा मनमोहक चित्रकारी करते देख निर्णायक मंडल के सदस्यगण आश्चर्यचकित रहे।*इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर मधुबनी, चंदन कुमार झा निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, कलुआही, रविशंकर कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, खजौली, प्रणव प्रकाश, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, पंडौल, केशव कुमार, अनुमंडल नाजिर, नीतीश कुमार, प्रधान लिपिक, आनंद कुमार झा सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: