पटना : बिहार के 30 जिलों में 'कोल्ड डे' का अलर्ट, 10 डिग्री के नीचे पहुंचा तापमान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


रविवार, 28 दिसंबर 2025

पटना : बिहार के 30 जिलों में 'कोल्ड डे' का अलर्ट, 10 डिग्री के नीचे पहुंचा तापमान

cold-day-bihar
पटना (रजनीश के झा)। कोहरा और सर्द पछुआ हवा के कारण राज्य के ज्यादातर जिलों में शीत लहर (Cold Wave in Bihar) जैसी स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को राज्य के न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट आने के साथ ठिठुरन और बढ़ गई है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए राज्य के ज्यादातर जिलों में अत्यंत घने कोहरे और राजधानी सहित 30 जिलों में कोल्ड डे को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया है। 31 दिसंबर तक मौसम में सुधार के कोई आसार नहीं है। इस दौरान घना कोहरा और कोल्ड डे जैसे हालात बने रहेंगे। राज्य का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस से 13.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। गया एवं भागलपुर के सबौर में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। राज्य के सात जिलों औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नालंदा, छपरा, भागलपुर सबौर, वाल्मीकि नगर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। राज्य में 7.4 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर (सबौर) एवं औरंगाबाद का सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा।

कोई टिप्पणी नहीं: