पुरुषों को फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?
1. दूध और देसी घी
आयुर्वेद में शुध्द देसी घी को बहुत पवित्र और लाभदायक बताया गया है। आप फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए गाय का दूध और घी का सेवन कर सकते हैं। इससे शुक्र धातु पोषित होता है और शरीर में ओज का संचार होता है।
सेवन विधि: आप फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए रात में सोने से पहले हल्के गुनगुने दूध के साथ घी ले सकते हैं या सुबह खाली पेट में एक चम्मच घी ले सकते हैं।
2. अश्वगंधा
आप सभी अश्वगंधा का नाम अवश्य सुना होगा। दरअसल यह आयुर्वेदिक औषधि पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए सबसे कारगर है। इसके सेवन से स्ट्रेस कम होता है और शुक्राणु की गुणवत्ता में भी सुधार होता है। इससे आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन के स्तर में भी सुधार आता है।
सेवन विधि: किसी विशेषज्ञ की सलाह से आप हल्के गुनगुने दूध के साथ अश्वगंधा पाउडर 1 चम्मच ले सकते हैं।
3. शिलाजीत
आयुर्वेद में शिलाजीत को शक्तिवर्धक औषधि कहा गया है। इसके सेवन से शुक्राणु की गुणवत्ता में सुधार होता है और फर्टिलिटी भी बढ़ती है। इससे आपका स्टैमिना बढ़ता है और यौन शक्ति में भी अपेक्षाकृत वृद्धि होती है। इसके सेवन से आप ताजा महसूस करते हैं और थकान कम होती है।
4. खजूर, किशमिश अंजीर बादाम और अखरोट
आयुर्वेद में सूखे मेवे को अत्यंत लाभकारी बताया गया है। खासतौर पर उनके लिए जिनकी फर्टिलिटी कम है। अगर आप नियमित रूप से 5 बादाम, 1 अंजीर, 5-6 किशमिश, 2 अखरोट और 2 खजूर को रात भर पानी में भिगोकर रख देते हैं और सुबह उठते ही खाली पेट में उनका सेवन करते हैं तो इससे आपकी प्राकृतिक ऊर्जा बढ़ती है और स्पर्म क्वालिटी में भी सुधार होता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होता है जो आपके शुक्र धातु का पोषण करता है।
किन चीज़ों से परहेज करें?
अगर आप अपनी फर्टिलिटी बढ़ाने चाहते हैं तो शराब, सिगरेट आदि जैसी नशीली पदार्थों से परहेज करें। चाय, कॉफी, जंक फ़ूड और ज्यादा तेल मसाले वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करें।
आयुर्वेदिक जीवनशैली सुझाव
आयुर्वेद के अनुसार अगर आप प्राकृतिक रूप से अपनी फर्टिलिटी में सुधार लाना चाहते हैं तो रात में कम से कम 7 घंटे जरूर सोएं। ज्यादा स्ट्रेस न लें और नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें