- काशी क्षेत्र के 16 जिलों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की बैठक में भावुक हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
- 2027 में 2017 से भी बड़ी जीत दिलाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने कभी ‘बीमारू’ कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश को नई पहचान दी है। कानून-व्यवस्था से लेकर विकास तक प्रदेश आज देश में उदाहरण बन रहा है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब भारत की बात कोई नहीं सुनता था, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की आवाज पूरी दुनिया गंभीरता से सुन रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प को मोदी सरकार जमीन पर उतार रही है। कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन का काम पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने वाला कार्यकर्ता ही आगे बढ़ता है। पार्टी जो भी दायित्व सौंपे, उसे पूरी प्रतिबद्धता से निभाना ही सच्ची संगठन निष्ठा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान में एकजुट होकर जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत बंदे मातरम के गान से हुई। जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को त्रिशूल भेंट कर स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने की, जबकि संचालन अशोक चौरसिया ने किया। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, राज्यसभा सदस्य एवं काशी क्षेत्र प्रभारी अमरपाल मौर्य, प्रदेश महामंत्री संजय राय, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी, अनिल राजभर, सांसद सीमा द्विवेदी, साधना सिंह, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, अनामिका चौधरी, मीना चौबे, मनीष कपूर, जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर सहित काशी क्षेत्र के सभी 16 जिलों के जिलाध्यक्ष, प्रभारी, सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें