मुंबई : वेंकट सतीश किलारू और बुच्ची बाबू सना ने राम चरण को जुड़वां बच्चों की खुशखबरी पर दी बधाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 2 फ़रवरी 2026

मुंबई : वेंकट सतीश किलारू और बुच्ची बाबू सना ने राम चरण को जुड़वां बच्चों की खुशखबरी पर दी बधाई

Actor-ram-charan
मुंबई (रजनीश के झा)। राम चरण की आगामी फिल्म पेड्डी को लेकर जहां दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, वहीं इसी बीच अभिनेता के जीवन से जुड़ी एक बेहद खुशखबरी सामने आई है। मेगा पावर स्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने हैं। इस खुशी की लहर फिल्म पेड्डी की पूरी टीम में भी देखने को मिल रही है। फिल्म के निर्माता वेंकट सतीश किलारू और निर्देशक बुच्ची बाबू सना ने इस खास मौके पर राम चरण को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीर में दोनों, राम चरण को फूलों का गुलदस्ता भेंट करते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया— “#Peddi के निर्माता वेंकट सतीश किलारू और निर्देशक बुच्ची बाबू सना ने मेगा पावर स्टार राम चरण को जुड़वां बच्चों के आगमन पर हार्दिक बधाई दी। परिवार को ढेर सारी खुशियों और प्यार की शुभकामनाएं।” गौरतलब है कि पेड्डी राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में इसे लेकर खासा उत्साह बना हुआ है। इसका पहला गाना चिकिरी चिकिरी रिलीज होते ही सुपरहिट हो गया, जिससे फिल्म की लोकप्रियता और बढ़ गई। बुच्ची बाबू सना के लेखन और निर्देशन में बनी पेड्डी में राम चरण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ फिल्म में शिवराजकुमार, जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। वेंकट सतीश किलारू द्वारा निर्मित यह फिल्म 27 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

कोई टिप्पणी नहीं: