मुंबई : कान्हा के जंगलों में अदा शर्मा का हरित मिशन, बच्चों और जंगलों के बीच सेतु बनीं अदा शर्मा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026

मुंबई : कान्हा के जंगलों में अदा शर्मा का हरित मिशन, बच्चों और जंगलों के बीच सेतु बनीं अदा शर्मा

Ada-sharma-mumbai
मुंबई (अनिल बेदाग) : जब सिनेमा की रोशनी जंगलों की हरियाली से मिलती है, तब सिर्फ़ एक कहानी नहीं बनती, एक जिम्मेदारी जन्म लेती है। द केरल स्टोरी जैसी प्रभावशाली फिल्म के बाद अदा शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार किसी किरदार के लिए नहीं, बल्कि प्रकृति के लिए। मध्य प्रदेश के कान्हा नेशनल पार्क में आयोजित विशेष कार्यक्रम ‘अनुभूति’ के ज़रिए अदा ने अपने स्टारडम को एक नए मकसद से जोड़ा है, बच्चों को जंगलों, वन्यजीवों और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाना। परदे पर हर जॉनर में अपनी सशक्त मौजूदगी दर्ज कराने वाली अदा शर्मा की मौजूदगी ने ‘अनुभूति’ को सिर्फ़ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक यादगार अनुभव बना दिया है। यह वही समर्पण है, जो उनके अभिनय में दिखता है, अब जंगलों की रक्षा और आने वाली पीढ़ी की सोच गढ़ने के लिए।

कोई टिप्पणी नहीं: