पटना : अब शुद्ध और भरोसेमंद काउ घी हर रसोई के और करीब - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026

पटना : अब शुद्ध और भरोसेमंद काउ घी हर रसोई के और करीब

Annpurna-pure-ghee-patna
पटना, 10 फरवरी (रजनीश के झा)। हर जगह मिलावट की खबर कहने-सुनने को मिल जाती है। ऐसे में, जब बात आती है घी की, तो आज हर घर की सबसे बड़ी चिंता यही है कि खाने में इस्तेमाल होने वाला घी शुद्ध हो, स्वाद में असली हो और सेहत के लिए भरोसेमंद भी। मिलावट और गुणवत्ता को लेकर उपभोक्ता पहले से कहीं ज्यादा सतर्क हो गए हैं। फिर जब एक भरोसेमंद घी आसानी से पास के बाजार में मिल जाए, तो ग्राहकों को बड़ी राहत मिलती है। अब नॉर्थ और ईस्ट इंडिया के उपभोक्ताओं के लिए यह सुविधा और आसान हो गई है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, बिहार, झारखंड और ओडिशा जैसे प्रमुख बाजारों में अन्नपूर्णा ग्रुप द्वारा काउ घी के लॉन्च के साथ, ग्राहकों को रोज़मर्रा के खाने, पूजा-पाठ और त्यौहारों के लिए एक शुद्ध और पौष्टिक विकल्प मिल रहा है। यह घी पारंपरिक विधियों और आधुनिक तकनीक के संतुलन से तैयार किया गया है, जिससे इसका असली स्वाद, खुशबू और पोषण लंबे समय तक बना रहता है।


इस मौके पर अन्नपूर्णा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सुबीर घोष ने कहा, "शुद्धता हमेशा से हमारे लिए सबसे अहम् रही है। काउ घी उसी सोच का हिस्सा है, जिसके जरिए हम हर घर तक असली और पौष्टिक उत्पाद पहुँचाना चाहते हैं। नॉर्थ और ईस्ट इंडिया में विस्तार से हम ज्यादा उपभोक्ताओं को वही भरोसा और गुणवत्ता देना चाहते हैं, जिसके लिए अन्नपूर्णा को जाना जाता है।" ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को और मजबूत किया है। अब यह घी जनरल स्टोर्स, मॉडर्न ट्रेड और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से उपलब्ध होगा, जिससे हर परिवार तक इसकी पहुँच तेज हो सके। 70 साल से अधिक की विरासत के साथ, यह कदम उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता, आसान उपलब्धता और लंबे समय से बने भरोसे का अनुभव देता है, ताकि हर रसोई में शुद्धता बनी रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: