पटना : कमाई की शुरुआत कुछ ही मिनटों में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026

पटना : कमाई की शुरुआत कुछ ही मिनटों में

Zomato-bihar-jharkhand
पटना/रांची, 10 फरवरी (रजनीश के झा)। बहुत-से लोग ऐसा काम चाहते हैं, जिसे बिना झंझट और कम समय में शुरू किया जा सके और अपनी जरूरत के हिसाब से कमाई की जा सके। खासकर युवाओं और पार्ट-टाइम काम करने वालों के लिए आसान और भरोसेमंद विकल्प होना बहुत मायने रखता है। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए डिलीवरी पार्टनर बनने की प्रक्रिया को अब काफी सरल और तेज़ बन गई है। इसके लिए एआई-संचालित हॉटलाइन 89200 89200 शुरू की गई है। इस नंबर पर कॉल करते ही व्हाट्सऐप के जरिए पूरी ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया शुरू हो जाती है, जिसे 15-20 मिनट के भीतर पूरा किया जा सकता है। सिर्फ एक पहचान पत्र के आधार पर रजिस्ट्रेशन और बैकग्राउंड जाँच पूरी होती है और व्यक्ति तुरंत कमाई शुरू कर सकता है। हॉटलाइन शुरू होने के बाद हर हफ्ते करीब 40,000 कॉल मिल रहे हैं, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है। यह पहल देश के 800 से अधिक शहरों में लोगों को अपने समय के अनुसार काम करने, हर हफ्ते भुगतान और बीमा जैसी सुविधाओं के साथ भरोसेमंद कमाई का मौका देती है।

कोई टिप्पणी नहीं: