वाराणसी : आरती के समय हंगामा! बैरिकेडिंग फांद गर्भगृह की ओर बढ़ा युवक, सुरक्षा कर्मियों से झड़प का सीसीटीवी वायरल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 18 फ़रवरी 2026

वाराणसी : आरती के समय हंगामा! बैरिकेडिंग फांद गर्भगृह की ओर बढ़ा युवक, सुरक्षा कर्मियों से झड़प का सीसीटीवी वायरल

  • मंदिर प्रशासन ने जारी किए साक्ष्य, कहा - भ्रामक आरोपों से छवि खराब करने की साजिश

Arti-bhagdad-varanasi
वाराणसी (सुरेश गांधी)। बाबा धाम में सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन को लेकर उठे विवाद के बीच श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज और स्क्रीनशॉट सार्वजनिक कर दिए हैं। जारी साक्ष्यों में कथित आरोपी व्यक्ति मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग फांदते हुए और सुरक्षा कर्मियों से झड़प करते हुए नजर आ रहा है। मंदिर प्रशासन का दावा है कि यह घटना आरती के दौरान हुईए जब श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने का प्रयास किया गया।


आरती के दौरान नियम तोड़ने की कोशिश

मंदिर प्रशासन के अनुसार आरती के समय गर्भगृह के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाती है। इसी दौरान एक व्यक्ति ने अचानक बैरिकेडिंग पार कर अंदर प्रवेश करने की कोशिश की। सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास कियाए लेकिन वह व्यक्ति जबरन आगे बढ़ने लगा। प्रशासन का कहना है कि इसी दौरान सुरक्षा कर्मियों और आरोपी के बीच धक्का.मुक्की और झड़प की स्थिति बनी।


सीसीटीवी फुटेज में दिखा पूरा घटनाक्रम

मंदिर प्रशासन द्वारा जारी सीसीटीवी फुटेज और स्क्रीनशॉट में व्यक्ति को स्पष्ट रूप से बैरिकेडिंग फांदते और सुरक्षा घेरा तोड़ने का प्रयास करते हुए देखा जा सकता है। प्रशासन ने कहा कि यह साक्ष्य यह साबित करने के लिए पर्याप्त हैं कि मंदिर कर्मचारियों ने नियमों के अनुरूप कार्रवाई की और किसी प्रकार का शारीरिक या मौखिक दुर्व्यवहार नहीं किया गया।


भ्रामक प्रचार पर प्रशासन सख्त

मंदिर न्यास का कहना है कि इस घटना के बाद कुछ सोशल मीडिया प्लेटफार्म और मीडिया माध्यमों में एकपक्षीय जानकारी प्रसारित कर मंदिर प्रशासन पर आरोप लगाए गएए जिससे श्रद्धालुओं के बीच भ्रम की स्थिति बनी। न्यास ने स्पष्ट किया कि सामान्यतः वह इस तरह के आरोपों पर प्रतिक्रिया नहीं देताए लेकिन लगातार मिथ्या तथ्यों के प्रसार के कारण इस बार साक्ष्य सार्वजनिक करना आवश्यक हो गया।


कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मंदिर की व्यवस्थाए सुरक्षा और श्रद्धालुओं की आस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि साक्ष्य जारी होने के बाद भी मंदिर की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।


अनुशासन और श्रद्धा बनाए रखने की अपील

मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि बाबा के दरबार में नियमों और अनुशासन का पालन करेंए जिससे सभी भक्तों को सुगम और सुरक्षित दर्शन का लाभ मिल सके। साथ ही भगवान विश्वनाथ से सभी श्रद्धालुओं के कल्याण और सद्बुद्धि की कामना की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: