पटना : खेसारीलाल यादव की फिल्म “अग्नि परीक्षा” का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखा एक्शन, रोमांस और सस्पेंस का धमाका - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 18 फ़रवरी 2026

पटना : खेसारीलाल यादव की फिल्म “अग्नि परीक्षा” का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखा एक्शन, रोमांस और सस्पेंस का धमाका

Khesari-lal-yadav
पटना (रजनीश के झा)। भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की बहुप्रतीक्षित एक्शन पैक्ड फिल्म “अग्नि परीक्षा” का धांसू ट्रेलर आज रिलीज होते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया। सुर म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से जारी इस ट्रेलर को कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज मिल चुके हैं। निर्माता सुरेंद्र यादव और निर्देशक लाल बाबू पंडित की इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह था, जिसे ट्रेलर ने और बढ़ा दिया है। करीब 3 मिनट 39 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत खेसारीलाल यादव के खतरनाक एक्शन स्टंट से होती है, जो दर्शकों को तुरंत बांध लेती है। ट्रेलर में लंबे समय बाद सुशील सिंह का दमदार अंदाज भी देखने को मिला है। कहानी में सस्पेंस का तड़का देते हुए खेसारी के कई अलग-अलग शेड्स दिखाए गए हैं। इसके बाद रोमांस का रंग चढ़ता है, जहां आकांक्षा पुरी और नीलम गिरी के साथ उनके भावनात्मक और नाटकीय दृश्य नजर आते हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि खेसारी की शादी आकांक्षा पुरी से तय होती है, लेकिन कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब वे मंदिर में नीलम गिरी के साथ विवाह करते दिखाई देते हैं। इसके बाद कहानी में संघर्ष, बदला, परिवार और न्याय की लड़ाई का सिलसिला शुरू होता है, जो फिल्म को पूरी तरह मसाला एंटरटेनर बनाता है। ट्रेलर में फिल्म के गीतों की झलक भी दिखाई गई है, जो काफी सुरीले और आकर्षक लग रहे हैं।


निर्माता सुरेंद्र यादव ने बताया कि “अग्नि परीक्षा” को बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है, जिसमें दमदार एक्शन, भावनात्मक कहानी और भरपूर मनोरंजन का संतुलित मिश्रण देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि होली जैसे बड़े त्योहार पर 4 मार्च को फिल्म की रिलीज इसलिए तय की गई है ताकि दर्शक परिवार के साथ सिनेमाघरों में इसका आनंद ले सकें। मेकर्स को भरोसा है कि खेसारीलाल यादव की लोकप्रियता और मजबूत कहानी के दम पर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल करेगी। आपको बता दें कि फिल्म “अग्नि परीक्षा” में  सुशील सिंह, जे नीलम, प्रकाश जैस, समरथ चतुर्वेदी, सोनू पांडेय, रितु चौहान, विंद मिश्रा, सोनिया मिश्रा, महेश आचार्य, प्रियंका सोनी और दीपक सिन्हा जैसे कई दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं । फिल्म के सह निर्माता महेंद्र यादव और लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। फिल्म के प्रचारक रंजन सिन्हा हैं। फिल्म के सह-निर्माता महेंद्र यादव हैं, जबकि छायांकन की जिम्मेदारी आर. आर. प्रिंस ने निभाई है और फिल्म का संपादन जितेंद्र जित्तू ने किया है। संगीत पक्ष को और आकर्षक बनाने के लिए आर्या शर्मा, प्रियंशु सिंह, रौशन सिंह और कृष्णा बेदार्दी ने संगीत दिया है, वहीं गीतों को आशुतोष तिवारी, कृष्णा बेदार्दी, यादव राज, कुंदन प्रीत, श्याम जी श्याम, छोटू यादव और आनंद प्रकाश ने लिखा है। फिल्म के एक्शन दृश्यों को दिलीप यादव ने कोरियोग्राफ किया है, जबकि नृत्य निर्देशन कानू मुखर्जी, रिकी गुप्ता, लक्की विश्वकर्मा और एम.के. गुप्ता ने किया है। कला निर्देशन की जिम्मेदारी रविंद्र नाथ गुप्ता ने संभाली है, जिससे फिल्म का विजुअल प्रस्तुतिकरण और भी भव्य बना है।

कोई टिप्पणी नहीं: