सीहोर : हसनाबाद में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन, समापन पर भंडारा आज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 25 फ़रवरी 2026

सीहोर : हसनाबाद में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन, समापन पर भंडारा आज

Bhagwat-katha-bhandara-sehore
सीहोर।  हसनाबाद में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। कथावाचक सुश्री रितिका नागर ने अपनी मधुर वाणी में श्रीमद् भागवत कथा श्रद्धालुओं श्रवण कराई। कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित किया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति का वातावरण बना रहा और दूर-दूर से आए लाखों श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान किया। कथा में पहुंचकर वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर एवं समाजसेवी तुलसीराम काका सरपंच अखिलेश वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।अतिथियों ने श्रद्धापूर्वक कथा श्रवण कर आयोजन की सराहना की और धर्म कार्यों में सहयोग का संदेश ग्रामीण को दिया। कार्यक्रम में नागर धाकड़ समाज के अध्यक्ष रामलाल नागर नवीन मनोनीत अध्यक्ष क्षेत्रीय नागर धाकड़ समाज सुधार समिति के गुलनारायण नागर वरिष्ठ समाजसेवी धाकड़ समाज संतोष नागर वरिष्ठ समाज सेवी, अशोक नागर विद्यालय संचालक एवं समाजसेवी, प्रभु लाल नागर, प्रहलाद सिंह नागर, प्रहलाद सिंह नागर  सहित अन्य श्रद्धालुओं ने कथा में शामिल होकर भक्तिमय वातावरण की प्रशंसा की। समापन अवसर पर गुरुवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की विशेष व्यवस्था की गई। आयोजन समिति ने मैं समस्त श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं: