मधुबनी (रजनीश के झा), 27फरवरी। जिला अंतर्गत संचालित ईंट भट्ठों के करदाताओं की विभिन्न कर संबंधी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से आज वाणिज्य कर विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ईंट भट्ठा संचालकों से बकाया कर, रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म (RCM) के अंतर्गत देय राशि तथा अन्य व्यवहारिक समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान विभागीय पदाधिकारियों द्वारा करदाताओं को जीएसटी प्रावधानों की स्पष्ट जानकारी दी गई तथा बकाया कर के समय पर भुगतान, आरसीएम के अंतर्गत देय दायित्वों के निर्वहन एवं रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाया गया। पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कर अनुपालन में पारदर्शिता एवं समयबद्धता से न केवल अनावश्यक दंड से बचा जा सकता है, बल्कि विभागीय सहयोग भी सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में उपस्थित ईंट भट्ठा संचालकों द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं को रखा गया, जिनका समाधान विभागीय स्तर पर तत्काल एवं व्यवहारिक रूप से किया गया। साथ ही यह आश्वस्त किया गया कि भविष्य में भी करदाताओं की समस्याओं के निराकरण हेतु इस प्रकार की संवादात्मक बैठकों का आयोजन किया जाता रहेगा। वाणिज्य कर विभाग द्वारा करदाताओं से अपील की गई कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर बकाया कर का भुगतान करें, नियमों का पालन सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर विभाग से सीधे संपर्क करें, ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।
शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2026
Home
बिहार
मधुबनी
मधुबनी : ईंट भट्ठा करदाताओं की समस्याओं के समाधान हेतु वाणिज्य कर विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
मधुबनी : ईंट भट्ठा करदाताओं की समस्याओं के समाधान हेतु वाणिज्य कर विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें