मधुबनी : आयुर्विद्या कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में योग, आहार जागरूकता एवं फल वितरण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2026

मधुबनी : आयुर्विद्या कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में योग, आहार जागरूकता एवं फल वितरण

Ayurvidya-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा), 27 फरवरी। आयुर्विद्या कार्यक्रम के अंतर्गत आज पंडौल प्रखंड के तीन विद्यालयों—मध्य विद्यालय, बनने; मां तारा बाल विद्यापीठ मिशन, शाहपुर; एवं चरवाहा प्राथमिक विद्यालय, ककना—में स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को योगाभ्यास, स्वस्थ आहार से संबंधित जानकारी दी गई तथा फलों का वितरण भी किया गया। बच्चों ने योगाभ्यास में उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को समझा। जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रेमलता के नेतृत्व में आयुष चिकित्सकों की टीम एवं योग प्रशिक्षक द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को नियमित योग, संतुलित आहार एवं प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। आयुष विभाग द्वारा समाज के हर वर्ग, विशेषकर बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: