मधुबनी : प्रशासनिक विफलता और पुलिस की अराजकता को लेकर भाकपा का धरना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2026

मधुबनी : प्रशासनिक विफलता और पुलिस की अराजकता को लेकर भाकपा का धरना

Cpi-madhubani-protest
मधुबनी (रजनीश के झा), 20 फरवरी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मधुबनी द्वारा जिला में बढ़ते आपराधिक घटनाओं में वृद्धि एवं घटनाओं को रोकने में विफल पुलिस प्रशासन तथा पुलिस अराजकता के खिलाफ मधुबनी समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया । धरना स्थल पर रामनारायण बनरैत की अध्यक्षता में एक सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए पार्टी राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने कहा बिहार सहित मधुबनी जिला में पुलिस की कार्यशैली ही संदेहास्पद बना हुआ है । बिहार की जनता का विश्वास पुलिसिया कार्रवाई पर नहीं है । बिहार सरकार एवं उनके मुलाजिम को आम जनता के सवालों एवं समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है । प्रशासन पर अपराधियों एवं कुछ खास लोगों का दबदबा है । बिहार की राजधानी पटना में छात्राओं के बीच भय का माहौल है । शैक्षणिक संस्थानों एवं आवासीय/ हॉस्टल परिसरों में अपराधिक प्रवृति के लोगों का प्रवेश सत्ता के संरक्षण में रहता है । राज्य सचिव ने कहा मधुबनी सहित मिथिलांचल में कभी भी इस तरह हत्या एवं अन्य आपराधिक घटनाएं नहीं होती थी । एन डी ए के सरकार बनने के बाद से ही धीरे धीरे सत्ता में अपराधिक प्रवृति के लोगों का मजबूत पकड़ होने से बेख़ौफ़ आपराधिक घटनाएं हो रही है । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का आंदोलन आम लोगों के हिफाजत के लिए किया जाता है । बिहार सरकार के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री जी से इस धरना के  माध्यम से विशेष अनुरोध है कि अपने पदाधिकारियों के कार्यशैली में सुधार के लिए पहल करें अन्यथा संपूर्ण बिहार में प्रशासनिक मनमानी एवं अराजकता एवं आपराधिक घटनाओं के खिलाफ चरण बद्ध आंदोलन करेंगी । धरनास्थल पर आयोजित सभा को जिला सचिव मिथिलेश झा , राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजश्री किरण, राज्य परिषद सदस्य उपेन्द्र सिंह , रामनारायण यादव, मनोज मिश्रा ,राकेश कुमार पांडेय , आनंद कुमार झा ,  मदन मिश्र , सुर्यनारायण महतो , किरणेश कुमार , सहित कई जिला एवं अंचल तथा शाखा नेतृत्व के साथी धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित किए । 

कोई टिप्पणी नहीं: